छौ कलाकारों को हर संभव मदद
किया जाएगा: विधायक सुखराम उरांव
चक्रधरपुर। छउ कलाकारों को हर संभव मदद किया जाएगा। उक्त बातें विधायक सुखराम उरांव ने कहा। श्री उरांव चक्रधरपुर प्रखंड के नलिता गांव में मासंत पर्व के अवसर पर आयोजित छउ नृत्य समारोह में बतौर मुख्य अतिथि के रूप में संबोधित कर रहे थे। विधायक सुखराम उरांव ने कहा कि जिस प्रकार नलिता गांव में मासंत पर्व के अवसर पर आयोजित छउ नृत्य समारोह प्रत्येक वर्ष आयोजन समिति बेहतर ढंग से आयोजन करते है।
इसके लिए आयोजन समिति भी धन्यवाद के पात्र है। उन्होंने कहा कि आगे भी हर संभव मदद किया जाएगा। इससे पहले छौ नृत्य समारोह विधायक सुखराम उरांव के पहुंचने पर आयोजन समिती एवं छउ कलाकारों के द्वारा पुष्प गुच्छ भेंट कर उनका स्वागत किया गया।
मौके पर उप प्रमुख विनय प्रधान, झामुमो नेता सह ग्राम मुंडा अमर सिंह बोदरा, मनोज मेलगांड़ी आयोजन समिति में मुख्य रूप से महेश मुंडा, नटवर मुंडा, राजेश मुंडा, रोहित मुंडा, दीकु गागराई समेत पूरी टीम आदि मौजूद रहे।
No comments:
Post a Comment