Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

छऊ नृत्य झारखंड राज्य का सांस्कृतिक धरोहर है, इसे बचाना सभी का क‌र्त्वय : डॉ विजय सिंह गागराई, Chhau dance is the cultural heritage of Jharkhand state, it is everyone's duty to save it: Dr. Vijay Singh Gagrai


दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का हुआ आयोजन, उमड़ी ग्रामीणों की भीड़ 

चक्रधरपुर। पश्चिमी सिंहभूम जिले के चक्रधरपुर प्रखंड अंतर्गत नलिता पंचायत में स्वर्गीय मोहनलाल डांगिल की स्मृति में दो दिवसीय छऊ नृत्य सह मेला का आयोजन किया गया था। जिसका समापन शनिवार को हुआ। समापन समारोह में अतिथि के रूप में समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई मौजूद थे। डॉ विजय सिंह गागराई ने फीता काटकर छऊ नृत्य कार्यक्रम का शुभारंभ किया। 



इस दौरान आयोजन समिति ने झारखंडी संस्कृति के साथ डॉ. विजय सिंह गागराई का स्वागत किया। तत्पश्चात कुचाई प्रखंड के बिजार छऊ नृत्य मंडली और रोलाहातु छऊ नृत्य मंडली द्वारा मनमोहक, अद्भुत और सुन्दर छऊ नृत्य प्रस्तुत किया गया। सर्वप्रथम गणेश वंदना से छऊ नृत्य का शुभारंभ किया गया। ‌इसके बाद छऊ कलाकारों ने शिव तांडव, सीता हरण, अभिमन्यु वध, लव कुश कथा, दुर्गा व काली अवतार, मातृ पूजा, गिर गोवर्धन पूजा, माखन चोर, ताड़केश्वर वध, कुंभकरण वध, राधा कृष्ण मिलन, सावित्री सत्यवान, चंडीयुग, पाताल काली मोदीरा, रावण वध, वस्त्र चोरी, वीर बिरसा मुंडा  आदि पौराणिक कथाओं पर नृत्य प्रस्तुत कर उपस्थित लोगों का मनमोह लिया। 


इस दौरान संबोधित करते हुए अतिथि समाजसेवी डॉ. विजय सिंह गागराई ने कहा कि छऊ हमारी सांस्कृतिक धरोहर है। इससे बचाये रखना हम सभी का क‌र्त्वय है। छऊ नृत्य नहीं बल्कि जीवन शैली है। इस नृत्य में बिना कुछ बोले अपनी भावभंगिमा से रामायण, महाभारत व अन्य पौराणिक कथाओं को दिखाने की कला देखने को मिलती है। यह बगैर कुछ कहे समाज हित में नया संदेश देती है। 




उन्होंने कहा कि क्षेत्र के कलाकारों को देश दुनिया में बेहतर मंच मिले इसके लिए प्रत्येक पंचायत में छऊ कला केंद्र का स्थापना किया जाएगा। ‌वहीं मेला में विभिन्न प्रकार की दुकाने लगाई गई थी। इस मौके पर अध्यक्ष रेयमबुल गुंजा, उपाध्यक्ष भगवान डांगिल, सचिव सोमनाथ सामड,उप सचिव मोहन डांगिल, कोषाध्यक्ष कांडेराम डांगील,उप कोषाध्यक्ष सावन डांगिल, कमेटी के सदस्य रेयाउम्बुल गुंजा,बासुलाल गुंजा, मोतीलाल मुंडा, मोहनलाल मुंडा, नारायण समद, कांडेराम डांगील, रामधन सामड,मांगुराम सामड समेत काफी संख्या में ग्रामीण मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template