Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

विधानसभा चुनाव को लेकर नोवामुंडी में भाजपा की बैठक संपन्न, BJP meeting concluded in Noamundi regarding assembly elections,

 


जगन्नाथपुर। बुधवार को भारतीय जनता पार्टी की बैठक नोवामुंडी प्रखंड के कुटिंगता एलोड्राम में विशिष्ट नागरिक मिलन समारोह (भाजपा परिवार) का आयोजन किया गया। बैठक में आगामी विधानसभा चुनाव को देखते विचार विमर्श किया गया। बैठक का अध्यक्षता किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष राजेश प्रधान ने किया। बैठक में सामूहिक रूप से निर्णय लिया की आगामी 2024 विधानसभा चुनाव में कई वर्षो से पार्टी में समर्पित भाव से भारतीय जनता पार्टी संगठन मजबूत करने में समर्पण भावना से लगातार कार्य कर रहे है।



उसे ही पार्टी द्वारा अधिकृत प्रत्याशी बनाकर चुनाव लड़ाया जाय। इसके अलावे नये प्रत्याशी को मंजूर नहीं किया जायेगा। बैठक में निर्णय हुआ की पार्टी के पुराने नेता आगामी दिनों रांची जाकर अपनी भावना से प्रदेश नेतृत्व को अवगत कराएँगे। 


बैठक में युवा मोर्चा जिला महामंत्री गौतम महतो, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष बंगाली प्रधान, रंजीत नायक, सारंडा मण्डल अध्यक्ष कैलाश दास, मंत्री विनय दास, एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मंजीत कोड़ा,उपाध्यक्ष हरिचरण संडील,पूर्व उपाध्यक्ष साहू पुरती, मंगल सिंह गिलुवा, जगन्नाथपुर एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष चर्चिल केराई, नोवामुंडी एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुखराम लागुरी, सारंडा एसटी मोर्चा मण्डल अध्यक्ष दामोदर बारी, भाजपा मण्डल उपाध्यक्ष अर्जुन भैंसा, संतोष पान, मिश्रो गागराई, राजेश सिंकु, मंगल गोप, संजीत गौड़,संतोष पान, निर्मल प्रधान, मनोज पुरती, जीतू गुप्ता, मनोज सिंह, रविंद्र पाल सिंह, हरीश पान, नोवामुंडी युवा मोर्चा मण्डल अध्यक्ष सुबीर पान, राजकुमार कैवर्त, जगन्नाथ गोप, भीमसेन बोयपाई, पिंटू सिंह, धर्नीधर त्रिपाठी, विनय दास, रामनाथ सामंत, राज गुप्ता, कोमल लोचन दास, शैलेश हेमब्रम आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template