Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

आजादनगर थाना शांति समिति की मुहर्रम की बैठक में उठाई नए करबला की मांग, Demand for new Karbala raised in the Muharram meeting of Azadnagar Police Station Peace Committee,


जमशेदपुर। मुहर्रम 2024 के त्योहार को लेकर आजादनगर थाना शांति समिति एवं आजादनगर थाना क्षेत्र के मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसियों की एक बैठक आजाद मैरेज हाल के सभागार में हुई। जिसमे मुख्य अतिथि के तौर पर सहायक नगर आयुक्त अकीब जावेद मानगो नगर निगम के सिटी मैनेजर कुनाल कुमार आजादनगर थाना क्षेत्र के मनीष राय उपस्थित थे।



आजादनगर थाना क्षेत्र के मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंस शमशेर आलम ने सहायक नगर आयुक्त मानगो नगर निगम के अकीब जावेद का लाइसेंसियों द्वारा स्वागत किया गया। शांति समिति के वरीय सदस्य रजी नौशाद ने मुहर्रम त्योहार मानने को लेकर अपने विचार रखे सभी मुहर्रम अखाड़ा के लाइसेंसियों ने बताया के पिछले कई वर्षों से आजादनगर थाना के प्रभारी मानगो नगर निगम के अधिकारी बिजली विभाग के जेई अमीर हमजा अधिकारी का भरपूर सहयोग मिलता आया है और मुहर्रम पर्व बहुत ही हर्ष एवं उल्लास के साथ आजादनगर थाना क्षेत्र में मनाया जाता है।


इसी के फल स्वरूप जिला प्रशासन के द्वारा कई बार लाइसेंसियों को फर्स्ट प्राइज भी मिला है लाइसेंसियों ने अनुमंडल पदाधिकारी से आग्रह किया के आजादनगर थाना क्षेत्र के सभी लाइसेसियों के लिए नवमी और दसमी को करबला से किसी स्थान पर फूलों एवं ताजिया की सामग्री को ठंडा करने की व्यवस्था की जाए। सभा का संचालन आजादनगर थाना शांति समिति के मुख्तार आलम खान ने किया। 


इस अवसर पर मुख्य रूप से हाजी जमील असगर, मोहम्मद कासिम खान, मोहम्मद सज्जाद, अब्दुल हमीद जकीरनगर रोड नंबर एक अखाड़ा के लाइसेंसी अशरफ हुसैन मोहम्मद अलाउद्दीन मोहम्मद अहमद शांति समिति के अध्यक्ष शेख बदरुद्दीन हाजी जावेद अख्तर अंसारी मोइनुद्दीन अंसारी अफताब आलम अपूर्व पाल सरदार गुरुचरण सिंह खास तौर से उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template