Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नशा उन्मूलन पर डायट गम्हरिया में जिला स्तरीय विविध प्रतियोगिता का आयोजन, District level miscellaneous competition organized in Diet Gamhariya on drug eradication,

 


गम्हरिया। डाइट गम्हरिया परिसर में  2 जुलाई 2024 को आयोजित मादक द्रव्यों के दुरुपयोग को रोकने हेतु जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सरायकेला - खरसावां जिले के सभी नौ प्रखंडो के कक्षा 6 से 8 तक के छात्र-छात्राओं ने भाग लिया। कार्यक्रम के तहत निबंध लेखन पोस्टर निर्माण एवं स्लोगन लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया गया।



 

कार्यक्रम का प्रारंभ रजिस्ट्रेशन के उपरांत संस्थान की प्राचार्य अंबुजा राज लक्ष्मी, संकाय सदस्यों एवं  नोडल शिक्षकों  के द्वारा दीप प्रज्ज्वलन  करते हुए किया गया। संस्थान की प्राचार्य ने विषय प्रवेश कराया। तत्पश्चात् सभी प्रतिभागियों को विभिन्न प्रतियोगिता हेतु निर्धारित स्थान में ले जाया गया। जहाँ सभी प्रतिभागियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।


निबंध लेखन प्रतियोगिता के लिए " नशामुक्त समाज " विषय पर छात्र-छात्राओं ने निबंध लेखन करते हुए अपनी रचनात्मक अभिव्यक्ति का परिचय दिया। सभी छात्र- छात्राओं ने  मादक द्रव्यों का निषेध पर पोस्टर का निर्माण किया एवं स्लोगन लेखन किया। इस कार्यक्रम में निर्णायक के रूप में जमशेदपुर  की वरिष्ठ साहित्यकार, कलाप्रेमी, प्रसिद्ध कवयित्री निवेदिता श्रीवास्तव एवं आरती श्रीवास्तव उपस्थित थीं। कार्यक्रम का संचालन संस्थान के संकाय सदस्य पंकज कुमार के द्वारा किया गया।


निबंध लेखन में प्रथम स्थान - चांडिल प्रखंड की सुषमा महतो ने प्राप्त किया, द्वितीय स्थान खरसावां की रुमा महतो एवं तृतीय स्थान कुकड़ू की सोनाली महतो ने प्राप्त किया। पोस्टर निर्माण प्रतियोगिता में सरायकेला के केजीबीभी सी एम SOE स्कूल से मल्लिका सोय ने प्रथम, +2 उच्च विद्यालय रघुनाथपुर नीमडीह से मानस रजक ने द्वितीय एवं  एस एस +2 उच्च विद्यालय गम्हरिया से खुशी कुमारी ने  तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्लोगन लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान उत्क्रमित उच्च विद्यालय कल्याणपुर की लक्ष्मी गोराई को प्राप्त हुआ। द्वितीय स्थान बालक मध्य विद्यालय सरायकेला की रिया मुखी एवं तृतीय स्थान अमृता महतो को प्राप्त हुआ।


सभी कोटि के प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त करने वाले छात्र -छात्राओं को सर्टिफिकेट, मेडल एवं ड्राइंग कॉपी देते हुए सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम में सम्मिलित शेष सभी प्रतिभागियों को सर्टिफिकेट एवं ड्राइंग कॉपी प्रदान करते हुए उन्हें विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए  प्रोत्साहित किया गया। इस अवसर पर दोनों निर्णायकों को सम्मानित किया गया। निर्णायक के रूप में उपस्थित वरिष्ठ साहित्यकार निवेदिता श्रीवास्तव ने बच्चों के लेखन कौशल की सराहना की और उन्हें भविष्य में इसी तरह अपनी लेखनी को सशक्त बनाने की सलाह दी।


निर्णायक के रूप में उपस्थित आरती श्रीवास्तव ने इस जागरूकता कार्यक्रम के सम्बन्ध में कहा कि इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम की पहुँच देश के प्रत्येक घर तक होनी चाहिए। इसके लिए छात्र- छात्राएं सबसे अच्छे माध्यम हैं। उन्होंने यह भी कहा कि यदि नशा करना ही है तो देश प्रेम और सदभावना का नशा करना चाहिए न कि मादक द्रव्यों का नशा करना चाहिए, जो कि क्षणिक होता है।


l

कार्यक्रम के सफल क्रियान्वयन हेतु संकाय सदस्य -आर लक्ष्मण राव, किशोर कुमार प्रसाद, इन्द्रानी पाल, डॉ मनीला कुमारी, अनुभा सिंह, संस्थान के कर्मचारी -पूनम महतो, राजकिशोर महतो की अहम भूमिका रही l

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template