Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

नए मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को डॉ विजय सिंह गाहराई ने तस्वीर देकर दी बधाई, Dr. Vijay Singh Gahrai congratulated the new Chief Minister Hemant Soren by giving him a picture,


चक्रधरपुर। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन के तीसरी बार मुख्यमंत्री बनने एवं  सत्य के पथ पर चल कर जेल से बाहर आने पर समाजसेवी डॉ विजय सिंह गागराई ने दिशुम गुरु शिबू सोरेन के पुत्र हेमंत सोरेन की तस्वीर को मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को भेंट किये। इसके साथ ही उन्हें बधाई दी। इस मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से कहा कि जिस तरह आपने सत्य के मार्ग को अपनाते हुए एवं जेल की दीवार को तोड़ते हुए झारखंड राज्य का विकास करने को लेकर कदम बढ़ाएं हैं।



आपके ही नक्शे कदम पर चलते हुए मैं भी लोगों को मूलभूत सुविधा देने का एवं उनकी समस्याओं का दूर करने का प्रयास कर रहा हूं। उन्होंने कहा झारखंड राज्य को आपकी बहुत जरूरत है। आपके ही दिशा निर्देश से झारखंड राज्य का विकास हो सकता है। उन्होंने कहा झारखंड की जनता चाह रही थी कि आप जल्द से जल्द मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर लोक हित के कार्य करें. आज वह समय आ गया है कि आप झारखंड राज्य के विकास को और बुलंदी तक ले जाने में अहम भूमिका निभाएं।


उन्होंने कहा चक्रधरपुर विधानसभा क्षेत्र में बहुत सारी समस्याएं हैं। आपके मार्गदर्शन से ही इस विधानसभा क्षेत्र का विकास हो सकता है। मुलाकात के दौरान डॉ विजय सिंह गागराई ने क्षेत्र की अन्य समस्याओं को भी रखा। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने डॉ विजय सिंह गागराई को आश्वासन दिया कि उनकी सभी समस्याओं का समाधान किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template