Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

गांजा कारोबारी युवक ने वृद्ध के ऊपर किया जानलेवा हमला, अस्पताल में भर्ती, Young man from ganja business made fatal attack on old man, admitted to hospital.


 गुवा। गुवा विवेक नगर के रहने वाले गांजा के कारोबारी युवक मृत्युंजय सिंह उर्फ़ मनन सिंह ने पड़ोस के ही वृद्ध महेंद्र प्रसाद साव के ऊपर जानलेवा हमला कर दिया। इस हमले में वृद्ध महेंद्र प्रसाद साव बुरी तरह घायल हो गया है। युवक के द्वारा वृद्ध पर हमला करने के दौरान चिल्लाने पर आस पड़ोस की काफी महिलाएं किसी तरह वृद्ध को बचाया। और उसे अस्पताल ले जाकर उसका इलाज कराया। साथ ही विवेक नगर में लगाया गया हर घर जल योजना का टंकी के पास लगाया गया जंक्शन स्विच को मृत्युंजय सिंह के द्वारा तोड़ दिया गया। 




जिसके बाद महिलाओं ने गांजा के कारोबारी मृत्युंजय सिंह उर्फ़ मनन सिंह के खिलाफ गुवा थाना में प्राथमिकी दर्ज कराई। इस संबंध में घायल वृद्ध महेंद्र प्रसाद साव ने बताया कि आज सुबह बगल में रहने वाले गांजा के कारोबारी मनन सिंह मेरे घर आकर काफी गंदी गंदी गालियां दे रहे थे। कारण पूछने पर उन्होंने मेरे ऊपर जानलेवा हमला कर मेरे साथ मारपीट करने लगा। और चिल्लाने पर आसपास की महिलाएं मुझे मारने से बचाने लगा तो मनन सिंह ने महिलाओं को भी गंदी गंदी-गंदी गालियां देने लगा। उसके बाद सभी महिलाओं ने मुझे उठा कर गोवा सेल अस्पताल में इलाज करा कर इसकी लिखित शिकायत गुवा थाना में दर्ज कराई गई है। 


इस दौरान आज पड़ोस की महिलाओं ने मृत्युंजय सिंह उर्फ़ मनन सिंह के ऊपर यह भी आरोप लगाया है कि मृत्युंजय सिंह उर्फ़ मनन सिंह एक बहुत ही बड़ा गांजा बेचने का कारोबार करता है। इससे पड़ोस के रहनें वाले बच्चे गांजा का लत लग जा रहा है जिससे बच्चे भी भी बर्बाद हो रहे हैं। उन्होंने थाना प्रभारी नीतीश कुमार शिकायत दर्ज कराई है कि मनन सिंह के ऊपर कानूनी करवाई कर उसे शख्स सख्त सजा दी जाए। शिकायत दर्ज करने वाले महिलाओं में जेएसएलपीएस जेंडर सीआरपी के गीता देवी,सुमी दास, शीलू देवी, आशा दीप, बेबी सिंह, तारा पासवान, सुमित्रा देवी, गुड़िया देवी, मगदली पूर्ति, बसंती होरो, अनीता देवी सहित काफी मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template