Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa. केवि मेघाहातुबुरु में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ शुभारंभ, Annual sports competition started in KV Meghahatuburu,


Guwa (Sandeep Gupta) । फीट इंडिया के तहत केन्द्रीय विद्यालय मेघाहातुबुरू का वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता- 2024-25 का आयोजन 19 दिसम्बर को बतौर मुख्य अतिथि मेघाहातुबुरु के महाप्रबंधक योगेश प्रसाद राम एवं प्राचार्य डा0 आशीष कुमार ने संयुक्त रुप से दीप प्रज्वलन व खेल ध्वजारोहण के साथ किये। इसके बाद सुभाष, टैगोर, अशोका, रमन हाउस के बच्चों द्वारा मार्च पास्ट, खिलाडि़यों का शपथ ग्रहण, मुख्य अतिथि व प्राचार्य द्वारा शांति का प्रतिक कबूतर को उडा़या गया। तत्पश्चात बच्चों ने स्वागत नृत्य किया और विभिन्न खेल-कूद प्रतियोगिता प्रारम्भ हुआ।


मुख्य अतिथि योगेश प्रसाद राम ने बच्चों को संबोधित करते हुये कहा कि खेलेगा इंडिया, तो आगे बढे़गा इंडिया। हर बच्चे पढ़ने से ज्यादा खेलना पसंद करते हैं। हमारे लिये पढा़ई जितना जरुरी है उतना खेलना भी जरुरी है। खेल आपके स्वास्थ्य व शरीर को फीट रखने के लिये अत्यंत जरुरी है। आप खेल में जितना सक्रिय रहेंगे, आपका दिमाग व शरीर भी उतना सक्रिय रहेगा। स्वस्थ मन मस्तिष्क में हीं अच्छे विचार आते हैं। आप जब स्वस्थ नहीं रहेंगे तो पढा़ई व अन्य कार्यों में भी आपका दिल नहीं लगेगा।


उसके बाद उन्होंने वार्षिक खेल दिवस 2024 की घोषणा की। प्राचार्य डा0 आशीष कुमार ने कहा कि स्वस्थ शरीर में हीं स्वस्थ मन का विकास होता है। हमारी शिक्षा तीन आयामों से बनकर चल रहा है। पहला संज्ञानात्मक विकास जिसके तहत हम पढा़ई करते हैं। दूसरा भावात्मक विकास जिसके तहत हम मूल्यों पर आधारित, सोशल व मोरल विज्ञान की शिक्षा लेते हैं। अनुशासन व वैल्यू सिखते है। तीसरा व अहम हमारे स्वास्थ्य से संबंधित शिक्षा है। खेल अब विषय आधारित शिक्षा का हिस्सा बन गया है। वर्ग 3 व 6 में इसकी पढा़ई हो रही है। 


अब खेल के लिये एक स्पेशल किताब आया है जिसके तहत अब प्रैक्टिकल के साथ-साथ थ्योरी की भी पढा़ई हो रही है। वार्षिक खेल-कूद प्रतियोगिता में 80 मीटर दौड़ (लड़कियां) कक्षा-II और ।।।, 100 मीटर दौड़ (लड़कियां) कक्षा- VII और VIII, 100 मीटर दौड़ (लड़के) कक्षा- XI और XII, चॉकलेट रेस-कक्षा-I, एरोबिक डांस, 200 मीटर दौड़ (लड़के) कक्षा- VII और VIII, रिले दौड़ (लड़के) कक्षा- IV और V, बैलून दौड़-बाल  वाटिका, रिले दौड़ (लड़के) कक्षा-IX और XII, रिले दौड़ (लड़कियां) कक्षा-IX और X।।, पुरुष शिक्षकों के लिए आटा सिक्का दौड़, महिला शिक्षक के लिए दौड़, सांस्कृतिक कार्यक्रम, पदक और प्रमाण पत्र का वितरण, वार्षिक खेल-कूद समाप्त करने की घोषणा, राष्ट्रीय गान के साथ इसका समापन होगा।


इस दौरान बैंक औफ इंडिया के पदाधिकारी संजय कुमार सिंह, खेल शिक्षक बसंत पुरती, सावित्री हेम्ब्रम, प्रेम चन्द्र पान, राई बानरा, बिक्रम सिंह, सरिता गोंड, अभिजीत कौशल, नीतीश कुमार, रानी आदि शिक्षक-शिक्षिकाएं व बच्चे शामिल थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template