Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa: भारत रत्‍न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेसियों ने फूंका केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला, Congressmen burnt the effigy of Union Home Minister Amit Shah in protest against the remarks made in Rajya Sabha about Bharat Ratna Baba Saheb Dr. Bhim Rao Ambedkar.

 


Upgrade Jharkhand News. भारत रत्‍न बाबा साहब डॉ. भीम राव अंबेडकर के बारे में राज्यसभा में की गई टिप्पणी के विरोध में कांग्रेस ने आज यहां केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह का पुतला जलाकर जोरदार प्रदर्शन किया। झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के निर्देशानुसार गुरुवार को प. सिंहभूम जिला कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष चंद्रशेखर दास के नेतृत्व में शहीद पार्क चौक में कांग्रेसियों ने इस दौरान अमित शाह के इस्तीफे और उनकी कथित आपत्तिजनक टिप्पणी के लिए सार्वजनिक माफी की मांग की। चंद्रशेखर दास ने कहा कि यह टिप्पणी न केवल भारत के महानतम नेताओं में से एक की अद्वितीय विरासत का अपमान है, बल्कि उन करोड़ों भारतीयों का भी घोर अपमान है जो उन्हें भारतीय संविधान के निर्माता और सामाजिक न्याय के प्रणेता के रूप में सम्मान देते हैं।



इस तरह के बयान बेहद अपमानजनक हैं और हमारे गणतंत्र की नींव को कमजोर करने का एक खतरनाक प्रयास है। डॉ.अं बेडकर समानता, न्याय और हमारे संविधान में निहित लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रतीक हैं। उनके नाम को कलंकित करने का कोई भी प्रयास इन मूल्यों का अपमान है और हमारे देश की सामाजिक सद्भावना के लिए खतरा है। मौके पर अन्‍य लोगों में प्रदेश सचिव अशरफुल होदा, प्रदेश महासचिव आरजीपीआरएस त्रिशानु राय, जिला महासचिव बालेमा कुई, कैरा बिरुवा, लियोनार्ड बोदरा, केसीसी कार्यकारी जिलाध्यक्ष सुरज मुखी, अल्पसंख्यक जिला उपाध्यक्ष जहांगीर आलम, प्रखंड अध्यक्ष दिकु सावैयां, सकारी दोंगो, मो. सलीम, संतोष सिन्हा, जंग बहादुर, हरिचरण कुमार, मथुरा चंपिया, गोपाल बोदरा, अशोक सुंडी, राकेश सिंह, क्रांति मिश्रा, बच्चन खान, विध्नराज दास, सुभाष राम तुरी, विजय सिंह तुबिद, प्रफुल दास, सिदयू लागुरी, रंजन दास, राज बेहरा, जमादार लागुरी, रंजीत गागराई, शाहरुख अली, अमृत मांझी,  सुशील दास आदि उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template