Guwa (Sandeep Gupta) । डीएवी पब्लिक स्कूल गुवा का केन्द्रीय टीम द्वारा शैक्षणिक निरीक्षण किया गया। शैक्षणिक निरीक्षण टीम में डीएवी पब्लिक स्कूल बहरागोड़ा के प्राचार्य अनूप कुमार एवं डीएवी पब्लिक स्कूल चिडिय़ा के प्राचार्य एसएन सिंह थे। निरीक्षण टीम का स्वागत प्रार्थना सभा में डीएवी गुवा की प्राचार्या उषा राय ने पुष्पगुच्छ देकर एवं शॉल ओढ़ाकर किया। इसके उपरांत छात्राओं द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया।
इस मौके पर बहरागोड़ा डीएवी के प्राचार्य अनूप कुमार ने छात्र-छात्राओं को आर्य समाज के नियम एवं विद्यार्थी जीवन के महत्व के बारे में बताया।डीएवी चिडिय़ा के प्राचार्य एसएन सिंह ने विद्यार्थी के पांच गुण बताए एवं विद्यार्थियों के लिए समय का सदुपयोग कैसे किया जाए उसकी जानकारी प्रदान की गई। इसके बाद केंद्रीय टीम द्वारा कक्षाओं का निरीक्षण किया गया।
निरीक्षण के दौरान कक्षा में पढ़ाए गए पाठ के बारे में निरीक्षण टीम ने छात्रों से प्रश्नोत्तर किए। निरीक्षण का नेतृत्व डीएवी गुवा के वारिष्ठ शिक्षक पीके आचार्य द्वारा किया गया। उन्होंने विद्यालय की विभिन्न गतिविधियों की जानकारी केन्द्रीय टीम को दी।
No comments:
Post a Comment