Guwa (Sandeep Gupta) । एस एन उच्च विद्यालय 10 वीं की छात्राओं को जेंडर सीआरपी ममता देवी, गीता देवी द्वारा नई चेतना 3.0 जेंडर अभियान के तहत जागरुक किया गया। इसके तहत छात्राओं को बाल विवाह, लिंग भेदभाव, बच्चों के अधिकार, बाल श्रम, हिंसा के प्रकार में एक साथ एक आवाज, सहेंगे नहीं कहेंगे चुप्पी को तोडेंगे आदि अभियान चला कर जागरूक किया गया, ताकि महिलाओं पर हो रहे हिंसा को रोका जा सके। इससे अपराध में कमी आएगी। बाल विवाह, बाल श्रम जैसे अपराध को रोका जा सके इसलिए ये अभियान निरंतर चलाया जा रहा है। कार्यक्रम के अंत में सभी छात्र-छात्राओं को शपथ ग्रहण कराया गया।
No comments:
Post a Comment