Guwa (Saneep Gupta) । किरीबुरू मुर्गापाडा़ आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा 3.0 सहेंगे नहीं कहेंगे, नई चेतना कार्यक्रम के तहत सभी महिलाओं में लिंग आधारित भेदभाव पर रविवार सुबह जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा का विरोध, महिला अबला नहीं सबला है, जीवन कैसे जीना है, वह उसका फैसला है आदि शामिल है।
कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जेंडर शपथ करवाया गया और कैलेंडर फोटो के माध्यम से जेंडर स्टीरियोटाइप के बारे मे समझ बनाने का प्रयास किया गया। इस दौरान महिलाओं के बीच सांप-सीढी का खेल भी आयोजित किया गया। इस दौरान किरीबुरू मुर्गापाड़ा आजीविका महिला ग्राम संगठन की कुनी जेराई, सुनीता तिर्की, सुमित्रा दास, रीना दास, पूजा कुमारी, गोपेश्वरी करूवा एवं समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment