Guwa (Sandeep Gupta) । किरीबुरू टाउनशिप आजीविका महिला ग्राम संगठन द्वारा 3.0 सहेंगे नहीं कहेंगे, नई चेतना कार्यक्रम के तहत सभी महिलाओं में लिंग आधारित भेदभाव पर शनिवार सुबह 8 बजे जागरूकता अभियान चलाया गया। कार्यक्रम का उद्देश्य जेंडर आधारित हिंसा का विरोध, महिला अबला नहीं सबला है, जीवन कैसे जीना है, वह उसका फैसला है आदि शामिल है। कार्यक्रम के दौरान महिलाओं को जेंडर शपथ करवाया गया और कैलेंडर फोटो के माध्यम से जेंडर स्टीरियोटाइप के बारे मे समझ बनाने का प्रयास किया गया।
यह कार्यक्रम आगामी 23 दिसम्बर तक महिलाओं को आगे बढा़ने, नयी राह दिखाने हेतु चलाया जायेगा। इसके तहत जेंडर शपथ, जागरुकता रैली, कैंडल मार्च, नुक्कड़ नाटक, खेल-कूद आदि कार्यक्रम आयोजित होंगे। इस अभियान में किरीबुरू टाउनशिप आजीविका महिला ग्राम संगठन की अध्यक्ष प्रतिमा सिंह, कोषाध्यक्ष रानी जेंडर सीआरपी रीना दास, पीआरपी इंद्रजीत गोप, सक्रिय महिला अनीता सांडिल, सेतु दीदी कनक मिश्रा, ग्रेस बोदरा, गोपेश्वरी करुवा, पूजा कुमारी एवं अन्य समूह की महिलाएं उपस्थित रही।
No comments:
Post a Comment