Jamshedpur (Nagendra) । 5वां झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव 2024 का आयोजन 15 से 20 दिसंबर तक होगा , जिसमें कई फिल्मों को दिखाया जाएगा। संजय उदय सतपथी और राजू मित्रा ने बताया कि इस वर्ष 16 से 18 दिसम्बर तक श्रीनाथ यूनिवर्सिटी में तथा 19 से 20 दिसम्बर को माइकल जॉन ऑडिटोरियम में फिल्मों की स्क्रीनिंग की जाएगी और 21 दिसंबर को अवॉर्ड नाइट के आयोजन के साथ समापन समारोह होगा।
झारखंड भाषाओं में देंगे प्रस्तुति - झारखंड राष्ट्रीय फिल्म महोत्सव में बॉलीवुड से प्लेबैक सिंगर सपना अवस्थी, मुकेश यश भट्ट, डायरेक्टर अनिल रामचंद्र शर्मा और झारखंड (झोलीवुड) के दिग्गज कलाकारों का समागम देखने को मिलेगा। झारखंड राज्य के पारंगत कलाकार कला प्रदर्शन कर नागपुरी, संथाली, छऊ खोरटा, मुंडारी व अन्य झारखंड के भाषाओं में अपनी प्रस्तुति को चलचित्र के माध्यम से राज्य के विभिन्न पर्यटन स्थल, रोचक किस्से कहानियों को प्रस्तुत करने का कार्य करेंगे।
निम्न लोग संरक्षक हैं : कार्यक्रम के संरक्षक में भरत सिंह, सुखदेव महतो, पूर्वी घोष, अरुण बाकरेवाल के साथ - साथ एडवाइजरी बोर्ड से गगन रस्तोगी, दीपिका बनर्जी आदि शामिल हैं। इस वर्ष अभी तक भारत में झारखंड के अलावे दुनिया के 10 देशों से यूनाइटेड स्टेट, जर्मनी, ब्राज़ील, आयरलैंड, इटली, जापान आदि देशों से कार्यक्रम को सफल बनाने में क्रिएटिव हेड व मैसकॉम शिक्षिका जमशेदपुर विमेंस यूनिवर्सिटी की शालिनी प्रसाद, डायरेक्टर उदय सतपथी, नविन प्रधान, शिवांगी सिंह, राज डोगर, जोयशी गोराई, सोनिया मंडल, अनीता महतो, स्वप्ना कुमारी, इब्तिशाम फातमा, अनन्या आर्य, पूजा टुडू, संध्या कुमारी, मुस्कान ठाकुर, ऋषिता डे, श्रुति प्रसाद, अंजलि पासवान का सहयोग मिल रहा है।
No comments:
Post a Comment