Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. ब्रह्मा कुमारीज़ सेवा केन्द्र मैरीन ड्राइव में विश्व का पहला अंतराष्ट्रीय मेडिटेशन दिवस 21दिसंबर को मनाया जाएगा, The world's first International Meditation Day will be celebrated on 21st December at Brahma Kumaris Seva Kendra Marine Drive.


 Jamshedpur (Nagendra) । मैरीन ड्राइव स्थित ब्रह्मा कुमारीज़ सेवा केन्द्र में 21 दिसम्बर 2024 को विश्व का पहला अंतर्राष्ट्रीय मेडिटेशन दिवस मनाया जाएगा । इस संबंध में एक प्रेसवार्ता आयोजित कर जानकारी दिया गया कि इस उपलक्ष में ब्रम्हाकुमारीज़ सेवाकेन्द्र युनिवर्सल पीस पैलेस मैरीन ड्राइव में एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। उक्त कार्यक्रम में समाज को सशक्त बनाने, नई प्रेरणा देने एवं व्यक्तिगत विकास के लक्ष्य के तहत वर्तमान में दिव्यांग वर्ग की सेवा हेतु ब्रह्माकुमारीज़ के दिव्यांग सेवा विंग द्वारा राज्य व्यापी अभियान चलाया जा रहा है। इसपर विशेष रूप से फोकस किया जाएगा। 



यह अभियान ब्रह्माकुमारीज़ एवं झारखण्ड राज्य सरकार के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा है। जिस हेतु जमशेदपुर शहर के ब्रह्माकुमारीज़ बिष्टुपुर सेवाकेन्द्र में दिव्यांग जनों की सेवा के लिए 19दिसंबर को प्रशिक्षण का आयोजन किया भी गया। वहीं महिला बाल विकास एवं सामाजिक सुरक्षा विभाग झारखण्ड सरकार एवं ब्रह्माकुमारीज़ के संयुक्त प्रयास से चलाया जा रहा यह अभियान दिनांक 15 दिसंबर 2024 से 8 जनवरी 2024 तक चलाने का निर्णय लिया गया है। जिसमें कि झारखण्ड के विभिन्न क्षेत्रों जैसे रांची, जमशेदपुर, धनबाद एवं देवगढ़ का चयन किया गया है। जिसके अंतर्गत जमशेदपुर में दिनांक 19 से 21 दिसंबर 2024 तक जमशेदपुर के विभिन्न दिव्यांग स्कूलों में प्रशिक्षण एवं सेवा का कार्यक्रम चलेगा। 



प्रेसवार्ता में मुख्य वक्ता माउण्ट आबू राजस्थान से पधारे सूर्यप्रकाश भाई जी द्वारा बताया गया कि ब्रह्माकुमारीज़ संस्था द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों के अतिरिक्त वर्तमान में विशेष दिव्यांग जनां हेतु उनमें आत्म विश्वास जगाने, आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके सर्वांगिण विकास की प्रेरणा देने हेतु विभिन्न रचनात्मक आयोजन किये जा रहे हैं। झारखण्ड में दिव्यांग सेवा कार्यक्रम के कॉर्डिनेटर डॉ. पियूश रंजन, एम.बी.बी.एस., एम.डी. नें बताया कि यू.एन. द्वारा घोषित वर्ल्ड मेडिटेशन डे एक सराहनीय कदम है, जो कि सामाज में ध्यान एवं साकारात्मक जीवन शैली को बढ़ावा देना है। इस दौरान ब्रह्माकुमारीज़ के कोल्हान क्षेत्र की इंचार्ज बी के अंजू दीदी एवं संस्था के अन्य सेवाधारी और बहने शामिल थीं। वहीं शुक्रवार 20 दिसम्बर 2024, को आज साकची स्थित पाथ पैरेंट असोसिएशन फॉर स्पेशल चिल्ड्रेन एवं नॉर्दन टाउन के स्कूल ऑफ होप में कार्यक्रम सम्पन्न हुआ जिसमें दिव्यांग बच्चों को जीवन मूल्यों की शिक्षा एवं विभिन्न रचनात्मक एक्टीविटीज़ द्वारा नई प्रेरणा दी गई। 



इस मौके पर कई वैल्यू बेस्ड गेम्स करवाए गए और मेडिटेशन सिखाया गया। 21 दिसम्बर 2024 को यू एन द्वारा विश्व मेडीटेशन दिवस के रूप में मनाए जाने की पहल की गई है। इसी संदर्भ में सोनारी, मरीन ड्राईव स्थित ब्रह्माकुमारीज़ के स्थानीय मुख्य सेवाकेंद्र - युनिवर्सल पीस पैलेस में संध्या 4:00 से 6:00 बजे तक विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया गया है। जिसमें आमजनों व बुद्धिजीवियों को आमंत्रित किया गया है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template