Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन ने 6 मुनियों को किया मुनि रत्न की उपाधि से सम्मानित, कहा : विद्यालय के पीटी पीरियड में योग को शामिल करना होगा फायदा, Education Minister Ramdas Soren honored 6 sages with the title of Muni Ratna, said: It would be beneficial to include yoga in the PT period of the school,


Jamshedpur (Nagendra) । अखिल भूमण्डलीय सर्वशिरोमणि मुनि समाज गोखपुर का तीन दिवसीय (28- 29- 30) महाधिवेशन जमशेदपुर के गोलमुरी स्थित गणिनाथ मन्दिर सेवा संस्थान में सोमवार को संपन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन ओड़िशा से आए वर्तमान मुनिश्वर पंडित निरंजन दास की अध्यक्षता में की गई थी। इस महाधिवेशन में देश भर से योगी, मुनि, मुनिराज, योगाचार्य सम्मिलित हुए एवं अष्टांगयोग, आध्यात्म एवं अंधविश्वास मिटाकर स्वस्थ समाज निर्माण में इस ज्ञान की उपयोगिता विषय पर सत्संग में अपना अनुभव साझा किए। कार्यक्रम के दूसरे दिन रविवार को राज्य सरकार के शिक्षा मंत्री रामदास सोरेन शामिल हुए। 



मुनि/मुनिमति/मुनि कुमार/मुनि कुमारियों द्वारा मंत्री का स्वागत पुष्प वर्षा कर कार्यक्रम स्थल पर किया गया। मंत्री ने मुनि समाज द्वारा दिया जाने वाला मुनिरत्न उपाधि से 6 मुनियों को सम्मानित किया। इसमें योगाचार्य अभिमन्यु नायक (चाईबासा) एवं योगीराज परमानन्द सिंह (जमशेदपुर ), योगाचार्य बाउरी बंधु महान्ता (ओड़िशा), योगी भोलानाथ महतो (पश्चिम बंगाल), मुनि जवाहर लाल शर्मा (बिहार) व मुनि बिट्ठलराव हरिभाऊ वर्डे (महाराष्ट्र) शामिल हैं। मंत्री सोरेन ने अपने संबोधन में योग की उपयोगिता एवं झारखंड के विद्यालयों में योग को पीटी पीरियड के रुप में मिले अवसर का सदुपयोग पर योग का लाभ उठाने पर जोर दिया। महाधिवेशन में देशभर से करीब एक हजार योगी योगाचार्य उपस्थित होकर प्राचीन मुनियों के योग विद्या के विषय पर ज्ञान का विनिमय किए। 



मुख्य रूप से विवेक उमप (आईएएस , रक्षा मंत्रालय), योगाचार्य विष्णु महतो (सेवानिवृत्त आयकर आयुक्त , मुजप्फरपुर), योगाचार्य डॉ. शिरोमणि (बिहार), शिव मुनिजी के उत्तराधिकारी डॉ. अमर मणि त्रिपाठी, (गोरखपुर), योगाचार्य राम मस्के (महाराष्ट्र), योगाचार्य सुदाम पात्रा (हुगली, पश्चिम बंगाल), योगी संगीत भारती (पटना) व संगीत शिल्पी आदि शामिल थे। सभा का संचालन योगी संगीत भारती एवं योगी सुरेश महतो ने संयुक्त रूप से किया।कार्यक्रम को सफल बनाने में मुनि समाज के सभी केन्द्रीय एवं राज्य स्तरीय पदाधिकारी एवं झारखंड प्रदेश के सभी पदाधिकारियों ने महती भूमिका निभाई। मुनि समाज की स्वागत समिति के अध्यक्ष योगाचार्य संतोष कुमार सिंह, सचिव योगीराज आह्लाद लोहार व अरविन्द मणि त्रिपाठी के नेतृत्व में द्वारा आयोजन की व्यवस्था की गई थी। सोमवार को कार्यक्रम की समाप्ति नए सदस्यों को क्रिया योग की शिक्षा दीक्षा के पश्चात समाप्ति की घोषणा की ग‌ई। कार्यक्रम समाप्ति पर धन्यबाद ज्ञापन वर्तमान महामंत्री सूर्यनारायण दुबे ने किया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template