Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. देवभूमि हरिद्वार में शिवायन महाकाव्य लोकार्पण में जमशेदपुर की कवयित्रियों को "साहित्य रत्न सम्मान ", "Sahitya Ratna Award" to the poetesses of Jamshedpur at the launch of Shivayan epic in Devbhoomi Haridwar.


Upgrade Jharkhand News. पावन गंगा की देवभूमि हरिद्वार में पावनी गंगा के तीर पर  द्विदिवसीय  अंतर्राष्ट्रीय साहित्य कला संस्कृति न्यास  'साहित्योदय'  द्वारा कनखल में आयोजित अंतर्राष्ट्रीय सम्मेलन  शिवपुराण पर आधारित महाकव्य "शिवायन" के लोकार्पण में  देश  विदेश से आए अनेक कवि कवयित्रियों ने काव्य धारा की गंगा बहाई। 



इसमें शिवायन ग्रंथ के सहयोगी जमशेदपुर की ११ प्रसिद्ध कवियित्रियां डॉ आशा गुप्ता, पद्मा प्रसाद, आरती श्रीवास्तव, वीणा नंदिनी, अनीता निधि, रीना सिन्हा, रीना गुप्ता ,डॉक्टर रजनी रंजन ,नीलम पेड़ीवाल ,किरण कुमारी वर्तनी ,उषा झा ने अपनी उत्कृष्ट प्रस्तुति दी।  जिन्हें मोती की माला , अंगवस्त्र, प्रतीक चिन्ह से सम्मानित किया गया। 



बैजनाथ झारखंड प्रदेश में 2020 में  आदरणीय पंकज प्रियंम द्वारा संस्कृति कला को समर्पित संस्था साहित्योदय का स्थापना की गयी। इसके संरक्षक देश के प्रसिद्ध साहित्यकार गीतकार कवि परम आदरणीय बुद्धिनाथ मिश्र जी हैं। साहितयोदय के अंतर्गत जनरामायण,कृष्णायन महाकाव्य की उत्कृष्ट प्रस्तुति हो चुकी है। शिवायन ग्रंथ विमोचन में आदरणीय बुद्धि नाथ मिश्र, आचार्य देवेन्द्र देव, महाराष्ट्र के पूर्व राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी और अनेक गणमान्य व्यक्तित्व उपस्थिति रही। इस अवसर पर पद्मा प्रसाद जी के ' कथामाल्य ' कथा संग्रह का भी विमोचन हुआ। जमशेदपुर से पाँच कवयित्रियों ने डॉक्टर आशा गुप्ता “श्रेया”, पद्मा प्रसाद “विन्देश्वरी” , आरती श्रीवास्तव”विपुला “,उषा झा रीना गुप्ता “ श्रुति” ने रामेश्वरम सत्र के काव्याभिषेक में  शिव जी की महिमा का गुणगान अपने काव्य पाठ से किया । इन्हें साहित्य रत्न  सम्मान से सम्मानित किया गया।


  

No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template