Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Potka. जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, पूर्वी सिंहभूम द्वारा पोटका में महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किया गया,Women Legal Awareness Program organized by District Legal Services Authority, East Singhbhum in Potka


Jamshedpur (Nagendra)। पूर्वी सिंहभूम जिला अंतर्गत पोटका प्रखंड में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण (डीएलएसए) द्वारा एक महिला विधिक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम राष्ट्रीय महिला आयोग, नई दिल्ली और झारखंड राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण (झालसा), रांची के तत्वावधान में आयोजित हुआ। इस कार्यक्रम के मुख्य अतिथि राजेंद्र प्रसाद, सचिव, डीएलएसए, जमशेदपुर मौजूद थे। कार्यक्रम के प्रमुख संसाधन व्यक्तियों में कमल कांत सिन्हा मध्यस्थ अधिवक्ता और सुश्री सुग्गी मुर्मू, पैनल अधिवक्ता शामिल थीं।


कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को उनके अधिकारों और महिला कानूनों के प्रति जागरूक करना तथा उन्हें सशक्त बनाना था। इस अवसर पर महिलाओं को उनकी कानूनी सुरक्षा, घरेलू हिंसा से संरक्षण, कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न के विरुद्ध कानून, संपत्ति अधिकार, और अन्य महिला-संबंधित कानूनी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई। कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं ने उत्साहपूर्वक भाग लिया और अपने अनुभव साझा किए। यह कार्यक्रम महिलाओं के सशक्तीकरण और उन्हें उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template