Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Ranchi. राज्यपाल का अभिभाषण कई मायनों में महत्त्वपूर्ण : स्टीफन मरांडी, Governor's address is important in many ways: Stephen Marandi

 


Upgrade Jharkhand News. झारखंड विधानसभा के विशेष सत्र के अंतिम दिन गुरुवार को राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में झामुमो विधायक स्टीफन मरांडी ने कहा कि राज्यपाल का अभिभाषण कई मायनों में महत्त्वपूर्ण है, जो यहां की योजनाओं को प्रतिबिंबित करता है। उन्होंने कहा कि हेमन्त सरकार को प्रचंड बहुमत मिला है। जिम्मेदारी बढ़ी है। झारखंड की अस्मिता की रक्षा का दायित्व भी है। राज्य के सर्वांगिण विकास की बात अभिभाषण में है। स्थानीय भाषा को स्वीकृत और शिक्षकों की नियुक्ति की बात कही गयी है। महिला सशक्तीकरण पर फोकस किया गया है। मंईयां सम्मान योजना से आर्थिक मदद मिल रही है। अम्बेदकर लाइब्रेरी की बात कही गयी है। स्थानीय नीति बना कर रोजगार देने की बात कही गयी है। झारखंड ने खेल में पहचान बनायी है। स्पोर्ट्स यूनिवर्सिटी की स्थापना की बात कही गयी है। क्षेत्रीय भाषा को सुदृढ़ करने के साथ मदरसा बोर्ड बनाने की बनाने की बात कही गयी है।


राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए झामुमो विधायक कल्पना सोरेन ने कहा कि यह अपनों की सरकार है। अबुआ सरकार झारखंड को समर्पित है। अभिभाषण में इच्छाशक्ति है, जो खुशहाली देनेवाली है। उन्होंने कहा कि एक-एक शब्द को धरातल पर उतारेंगे। जनादेश महागठबंधन को मिला है। क्रांतिकारी योजनाओं का सीधा लाभ मिलेगा। केन्द्र की योजनाओं में राज्य के गरीब-गुरबों की चिन्ता नहीं है। किसानों का ऋण माफ किया गया है। झारखंड में झामुमो की अपनी पहचान रही है। यह राज्य झामुमो की उपज है। यह जनादेश आदिवासी-मूलवासियों ने दिया।


विधानसभा सत्र के अंतिम दिन वित्त मंत्री राधाकृष्ण किशोर ने जिला खनिज फाउंडेशन के वित्तीय वर्ष 2020-21 और 2021-22 का वार्षिक प्रतिवेदन सदन में रखा। भाजपा विधायक रागिनी सिंह ने कहा कि प्रदेश में क्राइम काफी तेजी से बढ़ रहा है। झारखंड की बेटी, बहू और व्यापारी कैसे सुरक्षित रहें, इस पर कोई नहीं बोल रहा है। भाजपा विधायक कुशवाहा शशिभूषण मेहता ने कहा कि पलामू में 45 से 50 रुपये बोरा बालू मिल रहा है। बालू की उपलब्धता सुनिश्चित करायी जाये। आजसू विधायक निर्मल महतो ने मांडू को अनुमंडल बनाने और ढ़ाढ़ी प्रखंड को रामगढ़ में शामिल करने की मांग की।


राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के समर्थन में बोलते हुए झामुमो विधायक हेमलाल मुर्मू की जबान फिसल गयी। उनके मुंह से कुछ आपत्तिजनक शब्द निकले, जिस पर भाजपा विधायक डॉ. नीरा यादव ने कड़ी आपत्ति जतायी। नीरा यादव ने कहा कि सदन में 12 महिला सदस्य हैं। सभी स्वाभिमान के साथ जीना चाहती हैं। इसे बर्दाश्त नहीं किया जायेगा। हेमलाल मुर्मू इस पर माफी मांगें। स्पीकर ने कहा कि कभी-कभी बोलते समय स्लीप ऑफ टंग हो जाता है। बाबूलाल ने कहा कि कोई भी सदस्य अपशब्द का प्रयोग नहीं करें, इसका ख्याल रखना पड़ेगा।झामुमो विधायक मथुरा प्रसाद महतो को झामुमो का मुख्य सचेतक बनाया गया है। गुरुवार को सदन में इसकी घोषणा की गयी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template