LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Chaibasa. हतनातोडांग में धुमधाम से मागे पर्व आयोजित, मांदर एवं नगाड़ा पर झूमे आदिवासी समाज, Maage festival organized with pomp in Hatnatodang, tribal communities danced on mandar and nagara


Upgrade Jharkhand News. चक्रधरपुर प्रखंड के हतनातोडांग पंचायत के रोलाडीह गांव में आदिवासी समाज के द्वारा धूमधाम से मागे पर्व मनाया गया। पुजारी देउरी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना किया. देउरी द्वारा मुर्गे की बलि और हंड़िया - रासि अपने आराध्य देव सिंहबोंगा को अर्पित की गई। जयरा स्थल पर लोग मांदर और नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए काफी खुशी मनाई। इस अवसर पर बच्चे हो या बूढ़ा - बूढ़ी सभी खुशी पूर्वक मागे पर्व मना रहे थे। नृत्य करने के उपरांत लोग अपने घरों में जाकर लेटो मांडी खाकर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।



इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई ने लोगों को मागे परब की शुभकामनाएं और बधाई देते हुए अपने संदेश संबोधन में लोगों से पर्व को खुशी पूर्वक पर्व मनाने की अपील किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के परंपरा व रीति रिवाज की आगे बढ़ाना हम सब का कर्तव्य हैं, इस लिए समाज के लोगों को आगे आना है। तभी हम अपने समाज और आने वाली युवा पीढ़ी को आगे बढ़ा सकेंगे। इस अवसर पर मुख्य रूप से गांव के दियुरी वैगो सामाड,ग्रामीण मुंडा पोंडे सामाड, अनिल सामाड, हेमंत सामाड, रामसिंह सामाड, तुराम सामाड, गोपाल सामाड, कुंडिया सामाड रामराई सामाड, वीरसिंह हासदा, मरकुश गागराई, संतोष सिंहदेव,कुशाल गागराई, अमरेश महतो के साथ साथ काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment