Upgrade Jharkhand News. बंदगांव-भालुपानी पंचायत के मसूरीबाई गांव में आदिवासी समाज के द्वारा धूमधाम से मागे पर्व मनाया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि पीपुल्स वेलफेयर एसोसिएशन के सचिव डॉ विजय सिंह गागराई तथा विशिष्ट अतिथि मुखिया सावित्री मेलगांडी थी। कार्यक्रम का शुभारंभ पुजारी देउरी द्वारा विधि विधान से पूजा अर्चना कर किया गया।
देउरी द्वारा मुर्गे की बलि और हंड़िया - रासि अपने आराध्य देव सिंहबोंगा को अर्पित की गई। जयरा स्थल पर लोग मांदर और नगाड़े की थाप पर नृत्य करते हुए काफी खुशी मनाई। इस अवसर पर बच्चे हो या बूढ़ा - बूढ़ी सभी खुशी पूर्वक मागे पर्व मना रहे थे। नृत्य करने के उपरांत लोग अपने घरों में जाकर लेटो मांडी खाकर स्वादिष्ट भोजन का लुत्फ उठाया।
मौके पर डॉ विजय सिंह गागराई ने संबोधन में लोगों से पर्व को खुशी पूर्वक पर्व मनाने की अपील किए। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज के परंपरा व रीति रिवाज की आगे बढ़ाना हम सब का कर्तव्य हैं। इस लिए समाज के लोगों को आगे आना है। तभी हम अपने समाज और आने वाली युवा पीढ़ी को आगे बढ़ा सकेंगे।उन्होंने कहा मागे पर्व आदिवासी समाज का सबसे बड़ा महा पर्व है। मुखिया सावित्री मेलगांडी ने कहा कि इस पर्व को शांति एवं पवित्र से मनाने की जरूरत है। इस अवसर पर मुख्य रूप से भालुपनी पंचायत के मुखिया सावित्री मेलगांडी, कमलेश केराई, नन्दलाल गिलूवा, नंदकिशोर गिलुवा, संतोष सिंहदेव, रामराई सामाड के साथ साथ काफी संख्या में गांव के ग्रामीण मौजूद थे।
No comments:
Post a Comment