Dhanbad. डालसा ने धनबाद के स्कूलों में करवाया खेलकूद, विजय प्रतिभागियों में बांटे पुरस्कार, Dalsa organized sports in schools of Dhanbad, Vijay distributed prizes among the participants,
Upgrade Jharkhand News. डालसा द्वारा आयोजित 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत जिला स्तरीय निबंध, वाद विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागीयों के बीच बुधवार को पुरस्कार का वितरण किय…
Upgrade Jharkhand News. डालसा द्वारा आयोजित 90 दिवसीय जागरूकता एवं आउटरीच अभियान के तहत जिला स्तरीय निबंध, वाद विवाद एवं पेंटिंग प्रतियोगिता मे विजयी प्रतिभागीयों के बीच बुधवार को पुरस्कार का वितरण किया गया। बीएसएस बालिका विद्यालय में आयोजित समारोह मे अवर न्यायाधीश सह सचिव डालसा राकेश रोशन ने कहा कि लोगों में जागरुकता फैलाने के उद्देश्य से झालसा के निर्देश पर नब्बे दिवसीय जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है।इसी के तहत विभिन्न स्कूलों में भी जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित की गई।
वाद विवाद प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अल्ताफ हुसैन मॉडल स्कूल गोविंदपुर, द्वितीय स्थान कोयल राय जिला सीएम स्कूल धनबाद, तृतीय स्थान अतुल कुमार हाई स्कूल भूली नगर धनबाद। निबंध प्रतियोगिता में प्रथम स्थान ऋतुराज अभ्या सुंदरी स्कूल धनबाद, द्वितीय स्थान शाहीन परवीन मॉडल स्कूल गोविंदपुर, तृतीय स्थान नेहा कुमारी केजीबीवी स्कूल झरिया। पेंटिंग प्रतियोगिता में प्रथम स्थान अनामिका हेंब्रम केजीबीभी स्कूल गोविंदपुर ,द्वितीय स्थान हर्षिता कुमारी बीएसएस बालिका उच्च विद्यालय धनबाद, तृतीय स्थान पायल मंडल झारखंड आवासीय बालिका विद्यालय धनबाद रही।
उपर्युक्त छात्र-छात्राओं को जिला विधिक सेवा प्राधिकार द्वारा मोमेंटो ,प्रमाणपत्र मेडल देकर सम्मानित किया गया। इस मौके पर एलएडीसीएस के डिप्टी चीफ अजय कुमार भट्ट, एडीपीओ आशीष कुमार, बीएसएस समेत शिक्षक और अभिभावक गण उपस्थित थे।


टिप्पणियाँ