Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. सांसद विद्युत वरण महतो के सहयोग से गरीबों को मिली ठंड से राहत, अनमोल वर्मा ने 200 जरूरतमंदों को बांटे कंबल, With the help of MP Vidyut Varan Mahato, the poor got relief from cold, Anmol Verma distributed blankets to 200 needy people,


Upgrade Jharkhand News. जमशेदपुर के सुन्दरनगर स्थित बैंक ऑफ़ इंडिया के सामने बढ़ती ठण्ड को देखते हुए कंबल का वितरण भाजपा सुन्दरनगर पूर्व मण्डल अध्यक्ष द्वारा किया गया। बढ़ते ठण्ड को देखते हुए ये तमाम कम्बल जमशेदपुर के लोकप्रिय सांसद विधुत वरण महतो के द्वारा उपलब्ध करवाया गया है। इससे पूर्व में ही सुन्दरनगर समेत आस पास के बस्तियों से तक़रीबन 200 जरुरतमंदो का चयन किया गया था। कम्बल वितरण कार्यक्रम के दौरान पोटका विधानसभा की पूर्व विधायक मेनका सरदार मुख्य रूप से उपस्थित थे।


उन्होंने तमाम जरुरतमंदो के बीच कम्बल का वितरण किया। उन्होंने कहा की बढ़ती ठण्ड से लोगों को बचाने हेतु जिले के सांसद द्वारा यह कम्बल प्रदान किया गया है, जिसका वितरण आज किया जा रहा है। मौके पर भाजपा सुन्दरनगर मण्डल के पूर्व अध्यक्ष अनमोल वर्मा "पप्पु", पुरिहासा पंचायत की मुखिया पोमा बास्के, भारत सेवाश्रम के स्वामी, पुरिहासा पंचायत समिति सदस्य रुक्मिणी टुडू, वार्ड सदस्य उषा शर्मा, पूर्व मुखिया राहुल बास्के, निशा सिंह, सीता सोरेन, जयकांत सिंह, संतन ओझा, शैलेन्द्र सिंह, राजनारायण सिंह, दूधनाथ सिंह, चन्द्रभूषण सिंह, नवल किशोर सिंह, विकास सिंह, संजय कुमार, सुभाष सिंह, कृष्णा वर्मा, निशांत सिंह, संजय सिंह समेत सैकड़ों महिलाएं उपस्थित थी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template