Jamshedpur (Nagendra) । राष्ट्र सेविका समिति जमशेदपुर विभाग की 'व्यवस्था बैठक' आज संध्या साढ़े चार बजे से तुलसी भवन बिष्टुपुर में हुई , जिसका संचालन किया अपर्णा सिंह ने। अपने अध्यक्षीय संबोधन में विभाग कार्यवाहिका सुधा प्रजापति ने जानकारी दी कि राष्ट्र सेविका समिति की सबसे बड़ी अधिकारी प्रमुख संचालिका वी.शान्ता अक्का समिति के कार्यों का अवलोकन करने के लिए २७ जनवरी २०२५ को जमशेदपुर आ रही हैं। शान्ता अक्का जी सन् २०१२ से समिति की प्रमुख के पद पर हैं। इनका जन्म ५फरवरी १९५२को हुआ था।ये गणित में एमएससी एवं एमएड हैं।कई वर्षों तक बेंगलुरु के भारतीय विद्या भवन में अध्यापन कार्य करने के बाद सन् १९९५ में स्वेच्छा से नौकरी छोड़ कर समिति की प्रचारिका के रूप में विभिन्न दायित्वों पर कार्य कर चुकी हैं।इनका केंद्र नागपुर है।ये समिति की पांचवीं प्रमुख संचालिका हैं।
इससे पहले लक्ष्मी बाई केलकर, सरस्वती बाई आप्टे, उषा ताई चाटी और प्रमिला बाई मेढ़े समिति की प्रमुख संचालिका रह चुकी हैं। सुधा प्रजापति ने यह भी जानकारी दी कि समिति शान्ता अक्का के आगमन पर २७ जनवरी को तुलसी भवन में "एक दिवसीय सम्मेलन" आयोजित करेगी जिसमें समिति की सदस्य और समाज की प्रबुद्ध महिलाओं के साथ-साथ समिति की अखिल भारतीय कार्यवाहिका सुनीता हल्देकर, प्रांत कार्यवाहिका शारदा गुप्ता,सह प्रांत कार्यवाहिका त्रिपुला दास सहित अन्य भी कई प्रांतीय अधिकारी शामिल होंगी।तीन सत्रों में बंटे इस सम्मेलन को वी.शान्ता अक्का संबोधित करेंगी।
आज की व्यवस्था बैठक में प्रमुख सदस्यों को विभिन्न प्रकार के दायित्व सौंपे गए।चंचला सिन्हा,प्रिया सिंह, कंचन राम, विमला सिंह, अनीता प्रसाद, डॉ पुष्करबाला, डॉ पूनम सहाय, डॉ रागिनी भूषण,पुनिया देवी, मीना साहू, वीना वर्णवाल, माया वर्णवाल, विशालाक्षी शेषाद्रि, रिंकू कुमारी, लक्ष्मी सिंह, हरप्रीत कौर, भारती सिंह,पलक कुमारी, शशि देवी, माधुरी देवी, सरिता सत्यार्थी, लता रानी साव, सविता महतो, सीमा प्रजापति यमुना कोया, शशि देवी, माधुरी देवी, सरिता सामड, शारदा कुमारी,सांगरिका प्रहराज, संगीता प्रसाद,चिंका कुमारी, सीमा पालित, इंदु सिन्हा इत्यादि ने बैठक को सफल बनाया।
No comments:
Post a Comment