Jamshedpur

Jamshedpur. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा साकची और कपाली में चलाया सदस्यता अभियान, BJP Minority Morcha launched membership campaign in Sakchi and Kapali.

Jamshedpur (Nagendra) । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम ,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कृत जीत सिंह रॉकी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोएब अख्तर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य…

Jamshedpur. भाजपा अल्पसंख्यक मोर्चा साकची और कपाली में चलाया सदस्यता अभियान, BJP Minority Morcha launched membership campaign in Sakchi and Kapali.

Jamshedpur (Nagendra) । भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम ,प्रदेश सोशल मीडिया प्रभारी कृत जीत सिंह रॉकी , प्रदेश कार्यसमिति सदस्य शोएब अख्तर, प्रदेश कार्यसमिति सदस्य तौसीफ अहमद खान एवं प्रदेश ,जिला , के सदस्य गण उपस्थित रहे और कार्यक्रम को सफल बनाया। वहीं मौके पर प्रदेश महामंत्री ताजदार आलम ने कहा कि आज 12 जनवरी 2025 को जमशेदपुर भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा संगठन महापर्व सदस्यता अभियान का कार्यक्रम हुआ जिसमें 256 लोगों ने सदस्यता ग्रहण की। यह कार्यक्रम आज से हर दिन साकची मंडल भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के कार्यालय में चलता रहेगा।



उन्होंने कहा कि इसके साथ ही झारखंड के हर जिला के मंडल और बुथ स्तर पर भी सदस्यता अभियान का कार्यक्रम हर रोज चलेगा। उन्होंने कहा कि कपाली में भी सदस्यता अभियान चलाया गया है।  मुख्तार खटाल , इस्लामनगर, चांडिल पूर्वी मंडल ,सरायकेला खरसावां में भारतीय जनता पार्टी अल्पसंख्यक मोर्चा के द्वारा सदस्यता अभियान का कार्यक्रम चलाया गया, जिसमें कुल 283 लोगों ने पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280