Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur. नेहरू युवा केंद्र आयोजित किया जिला स्तरीय खेल कूद प्रतियोगिता, पुरस्कार देकर किया सम्मानित, Nehru Yuva Kendra organized district level sports competition, honored with awards,


 

Jamshedpur (Nagendra) । नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम द्वारा करनडीह स्थित जयपाल सिंह मुंडा स्टेडियम में जिला स्तरीय खेलकूद प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें जमशेदपुर प्रखंड के उप प्रमुख शिव कुमार हांसदा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इसके साथ ही विशिष्ट अतिथि के रूप में किशोर सिंह अध्यक्ष कृषि व उद्योग समिति जमशेदपुर प्रखंड एवं मनोज कुमार अध्यक्ष वन एवं पर्यावरण जमशेदपुर प्रखंड सहित अन्य अतिथियों उपस्थित रहे। साथ ही कार्यक्रम में नेहरू युवा केंद्र, पूर्वी सिंहभूम की जिला युवा अधिकारी श्रीमती अंजलि कुमारी भी उपस्तिथ रहे। 


प्रतियोगिता में फुटबॉल, पुरुषों के लिए 400 मीटर दौड़, लंबी कूद एवं महिलाओं के लिए 200 मीटर दौड़, कबड्डी महिला वर्ग एवं स्कीपिंग का आयोजन किया गया। फुटबॉल प्रतियोगिता में पोटका प्रखंड की टीम ने प्रथम स्थान एवं धालभूमगढ़ ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। कबड्डी में पोटका प्रखण्ड की टीम ने प्रथम स्थान एवं धालभूमगढ़  प्रखण्ड की टीम ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया, जबकि 400 मीटर दौड़ में संदीप बेसरा ने प्रथम स्थान, रामजीत टुडू ने द्वितीय स्थान एवं सूर्यकांत टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। लंबी कूद पुरुष वर्ग में सागेन हांसदा ने प्रथम स्थान, अमित कंसारी ने द्वितीय स्थान एवं तिलक सिंह ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।


200 मीटर महिला वर्ग में सुनिया टुडू ने प्रथम, हीरामनी सरदार ने द्वितीय एवं प्रियंका टुडू ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। स्कीपिंग महिला वर्ग में देवला रानी टुडू ने प्रथम, मायनों टुडू ने द्वितीय एवं प्रियंका महाकुड़ ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। प्रतिस्पर्धा में विजेता प्रतिभागियों एवं टीम को अतिथियों द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। इस आयोजन में नेहरू युवा केंद्र के विभिन्न प्रखण्ड के पूर्व राष्ट्रीय युवा स्वयंसेवकों की सराहनीय भूमिका रही।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template