Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Sarikela. झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो के पुण्यतिथि पर सरायकेला खरसावॉ झामुमो जिला के संयोजक प्रमुख डॉ शुभेन्दु महतो ने श्रद्धांजलि अर्पित किया, On the death anniversary of former Deputy Chief Minister of Jharkhand, Late Sudhir Mahato, Seraikela Kharsao JMM District Convenor Chief Dr. Shubhendu Mahato paid tribute,


Upgrade Jharkhand News. झारखंड के पूर्व उपमुख्यमंत्री स्वर्गीय सुधीर महतो के पुण्यतिथि पर सरायकेला खरसावॉ झामुमो जिला के संयोजक प्रमुख डॉ शुभेन्दु महतो ने अपने जयकान स्थित आवासीय कार्यालय में उनको श्रद्धांजलि अर्पित किया। झामुमो पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने उनके तस्वीर पर माल्यार्पण कर उनके याद में एक मिनट की मौन रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की। डॉ शुभेन्दु महतो ने कहा की झारखंड की परिकल्पना को साकार रूप देने में स्वर्गीय सुधीर महतो का अहम योगदान रहा है। पार्टी उनके योगदान को हमेशा याद रखेगा।उन्होंने कहा दिवंगत सुधीर महतो पार्टी के कर्मठ व जुझारू नेताओं में से एक थे। उनके बताए मार्ग पर अग्रसित होना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि होगी। 



उन्होंने कहा स्वर्गीय सुधीर महतो का पूरा जीवन झारखंड अलग राज्य आंदोलन के लिए समर्पित था। वे एक संघर्षशील,ईमानदार,कर्मठ,जुझारू नेता थे। उनका असमय निधन से पूरे झारखंड के लिए अपूरणीय क्षति हुआ है। इस मौके पर सुरेंद्र सरदार, निधू महतो, जतिंद्र नाथ महतो, जीवन महतो, गोविंद महतो, परितोष महतो, देवलाल महतो, मंगल महतो, मनोरंजन महतो, मानिक महतो, सदाशिव महतो, निर्मल महतो, भारतेंदु महतो एवं अन्य पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

NewsLite - Magazine & News Blogger Template