LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Sonuwa. गोंडासाईं में विजेताओं के बीच विधायक ने बांटे पुरस्कार, MLA distributed prizes among the winners in Gondasai,


  • नववर्ष पर गोंडासाई में आयोजित दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता का हुआ समापन 

Upgrade Jharkhand News. सोनुवा प्रखंड के गोंडासाईं उड़ानचौका स्कूल मैदान में नववर्ष के मौके पर ए वन यंग कमेटी द्वारा आयोजित  दो दिवसीय खेलकूद प्रतियोगिता गुरुवार को समापन हुआ। इस दौरान मुख्य अतिथि के रूप में मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी एवं विशिष्ट अतिथि के रुप में पोड़ाहाट पंचायत के मुखिया जोसेफ मुर्मू उपस्थित रहे। इस दौरान विधायक जगत माझी को आदिवासी रीति रिवाज से नृत्य करते हुए मंच तक स्वागत किया गया।


खेलकूद प्रतियोगिता में बच्चों एवं महिलाओं के लिए विभिन्न प्रकार के खेलकूद प्रतियोगिता आयोजित किया गया। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से आए हुए बच्चों, युवक एवं महिलाओं ने अपने प्रतिभा दिखाया। मौके पर विधायक जगत माझी ने विभिन्न प्रतिस्पर्धा के विजेताओं पुरस्कृत किया। उपस्थित ग्रामीणों को संबोधित करते हुए विधायक ने कहा ग्रामीण क्षेत्रों में खेलकूद प्रतियोगिता ही मनोरंजन का साधन है। यही हमारी संस्कृति का भी हिस्सा हैं। उन्होंने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा खेल हमें अनुशासन सिखाता है।


मौके पर सेवानिवृत्त पुलिस अधिकारी प्रताप सामाड, पंचायत समिति सदस्य कोलाई केराई, अध्यक्ष बालसिंह सोय, उपाध्याक्ष बुधन सिंह कुम्हार, खेल संचालन मन मोहन बांदिया, शैलेश बांदिया भोला बांदिया, गणेश बांदिया, झामुमो नेता हेमचंद महतो, बन बिहारी प्रधान, जोटो सुरीन, रामप्रेस महतो एवं ए वन यंग कमेटी के सदस्य व ग्रामीण खेलप्रेमी उपस्थित रहे।



No comments:

Post a Comment