Chaibasa

Chaibasa. सिविक एक्शन प्रोग्रामः 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सराहनीय प्रयास, Civic Action Programme: Commendable efforts of 26th Corps Central Reserve Police Force

Guwa (Sandeep Gupta) । 26 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र किरीबुरु में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कमांडेंट रा…

Chaibasa.  सिविक एक्शन प्रोग्रामः 26वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल का सराहनीय प्रयास, Civic Action Programme: Commendable efforts of 26th Corps Central Reserve Police Force

Guwa (Sandeep Gupta) । 26 वीं वाहिनी केंद्रीय रिजर्व पुलिस बल (सीआरपीएफ) द्वारा पश्चिमी सिंहभूम (झारखंड) के अतिनक्सल प्रभावित क्षेत्र किरीबुरु में सिविक एक्शन प्रोग्राम का आयोजन किया गया। कमांडेंट राजीव रंजन के निर्देशन में आयोजित इस कार्यक्रम का नेतृत्व डी/26 वीं वाहिनी के कंपनी कमांडर सुबीर कुमार मंडल (सहायक कमांडेंट) ने किया। इस पहल का उद्देश्य नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में जनसहयोग को बढ़ावा देना और जरूरतमंदों को आवश्यक संसाधन उपलब्ध कराना था।


इस कार्यक्रम में सुदूरवर्ती सारंडा क्षेत्र के गाँव बक्कल हाटिंग, मंगलाहाट, चर्च हाटिंग, मेघाहातुबुरु और मुर्गापाड़ा के स्थानीय एवं जरूरतमंद लोगों को कई आवश्यक वस्तुएं वितरित की गईं, जिनमें जल संरक्षण के लिए वॉटर स्टोरेज टैंक, रात में रोशनी की सुविधा हेतु सोलर लाइट और ठंड से बचाव के लिए कंबल तथा गाँव के युवाओं को खेलकूद में प्रोत्साहित करने के लिए वॉलीबॉल, वॉलीबॉल नेट, फुटबॉल और फुटबॉल नेट प्रदान किए गए। साथ ही स्कूली बच्चों को स्कूल बैग, नोटबुक, ज्योमेट्री बॉक्स, लकड़ी की पेंसिल, रबर और नीला बॉल पेन वितरित किए गये। इस कार्यक्रम में क्षेत्र के प्रमुख गणमान्य व्यक्तियों ने भाग लिया, जिनमें अरविंद कुमार रजक (सहायक कमांडेंट, 26 वीं वाहिनी),एसडीपीओ, किरीबुरु, अजय करकेट्टा,पुलिस निरीक्षक बम बम कुमार,पुलिस उप-निरीक्षक, दिलीप माझी, बी बी सिंह, शैलेन्द्र कुमार,किरीबुरु पश्चिम पंचायत की मुखिया पार्वती किड़ो,डी/26 बटालियन सीआरपीएफ के जवान,किरीबुरु स्थित विद्यालय के शिक्षकगण इसके अलावा, गाँवों के मुण्डा (ग्राम प्रधान) और लगभग 250 ग्रामीणों ने इस आयोजन में सक्रिय भागीदारी निभाई।


सिविक एक्शन प्रोग्राम में पहुंचे जरुरतमंद ग्रामीणों को सीआरपीएफ पदाधिकारियों व जवानों ने अपने हाथों से खिचड़ी परोस तथा उन्हें बैठाकर पूरे सम्मान के साथ भोजन कराया। उसके बाद ग्रामीण वापस अपने-अपने घरों को लौटें।



Upgrade Jharkhand की संपादकीय टीम का सदस्य। झारखंड और आसपास के क्षेत्रों की सटीक, निष्पक्ष और तेज़ खबरें आप तक पहुंचाना हमारा लक्ष्य है।

टिप्पणियाँ

- ADVERTISEMENT -
In-Article Ad 336×280