Chaibasa. विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रोलाडीह में निःशुल्क विशेष कोचिंग का हुआ उद्घाटन, Free special coaching inaugurated at Vivekananda English Medium School, Rolladih
Upgrade Jharkhand News. चक्रधरपुर के विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रोलाडीह में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह गागराई ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौक…
Upgrade Jharkhand News. चक्रधरपुर के विवेकानंद इंग्लिश मीडियम स्कूल रोलाडीह में छात्र-छात्राओं के लिए नि:शुल्क कोचिंग सेंटर का उद्घाटन मुख्य अतिथि डॉ विजय सिंह गागराई ने दीप प्रज्वलित कर किया। इस मौके पर उन्होंने कहा कि कक्षा पंचवां, छठा एवं सप्तम में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के लिए जो अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति, अल्पसंख्यक एवं पिछड़ा वर्ग कल्याण विभाग संचालित एकलव्य विद्यालय आश्रम विद्यालय में पढ़ने के इछुक छात्रों के लिए विशेष रूप से निशुल्क कोचिंग सेंटर खोला गया है।
उन्होंने कहा इसमें 3 बजे से लेकर 4.30 बजे शाम तक कोचिंग कराई जाएगी। जिससे यहां पढ़ने वाले बच्चे शिक्षा का क्षेत्र में बेहतर कर सके। उन्होंने कहा पढ़ाई लिखाई कभी बेकार नहीं जाती, परिश्रम से जो भी छात्र छात्राएं पढ़ते हैं उन्हें सफलता जरूर मिलती है। उन्होंने कहा हमें अपने मन को एकाग्र करना है शिक्षा में विशेष ध्यान देना है। अन्य कार्यों के लिए पूरी जिंदगी पड़ी है। छात्र जीवन में पढ़ाई लिखाई का बहुत ही खास महत्व होता है। हमें अपने करियर बनाने के लिए अच्छी शिक्षा ग्रहण करने की जरूरत है। उन्होंने कहा हम अपने स्तर से छात्रों को परीक्षा की तैयारी हेतु आवेदन फार्म, किताब समेत अन्य शैक्षणिक सामग्री उपलब्ध कराऊंगा।
उन्होंने छात्र-छात्राओं को पढ़ाई तथा रिजल्ट में बेहतर लाने के कई टिप्स भी दिए। इस मौके शिक्षक धर्मेंद्र प्रधान, संजय बोदरा, भुवनेश्वर महतो समेत काफी संख्या में छात्र-छात्राएं एवं शिक्षकगण उपस्थित थे।



टिप्पणियाँ