Jamshedpur (Nagendra) । पूर्वी सिंहभूम जिला कांग्रेस कमेटी के तत्वावधान में प्रेस वार्त्ता आयोजित की गई। प्रेस वार्त्ता को संबोधित करते हुए जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी एवं जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे ने कहा कि अखिल भारतीय कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी, प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश के आह्वान पर जमशेदपुर के साकची में संविधान बचाओ रैली का आयोजन दिनांक 25 मई 2025 को अपराह्न 3:30 बजे से होगा। रैली में मुख्य अतिथि के रूप में प्रदेश प्रभारी के. राजू, प्रदेश सह प्रभारी सिरीबेला प्रसाद, सांसद सह राष्ट्रीय प्रवक्ता गुमीत सिंह सप्पल, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, प्रभारी मंत्री राधाकृष्णन किशोर, प्रभारी विधायक राजेश कच्छप, पूर्व मंत्री बन्ना गुप्ता, पूर्व सांसद राज्यसभा प्रदीप बलमुचू, पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डाॅ अजय कुमार राष्ट्रीय प्रवक्ता, मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेतागण रैली को संबोधित करेंगे।
प्रेस के माध्यम से प्रखण्ड क्षेत्र, मण्डल क्षेत्र, पंचायत क्षेत्र/वार्ड क्षेत्र के अन्तर्गत निवास करने वाले सभी कांग्रेस नेतागण, पदाधिकारीगण, कार्यकर्तागण एवं आम जनता, सामाजिक संगठन के प्रतिनिधि को रैली में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है। हमारे राष्ट्रीय नेता, प्रदेश नेता, मंत्रीगण, विधायकगण एवं वरिष्ठ नेता हमारे भारतीय संविधान को बचाने के लिए बात रखेंगे। वर्तमान में हमारे संविधान के मर्यादा के साथ खिलवाड करने की कोशिश की गई। हर भारतीय को संविधान के रक्षार्थ खड़े होने के लिए जागरूक किया जाएगा।
प्रतिपक्ष के नेता राहुल गाँधी ने जातीय जनगणना की बात मजबूती से उठाई जिसकी जीत हुई है।केन्द्र सरकार के सानिध्य में सरकारी ऐजेंसियों का दुरुपयोग की जा रही है। जो संविधान के संरचना पर सीधे हमला है। ऐसे अनेकों विषय रैली में हमारे वक्ता के द्वारा रखा जाएगा। कांग्रेस पार्टी हमेशा से राष्ट्र प्रथम के नीति के साथ चलती है। जिसमें सम्पूर्ण भारत को यह देखने को मिला कि जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में नरसंहार की घटना आतंकवादियों के द्वारा की गई। इस विषय पर कांग्रेस पार्टी के शीर्ष नेताओं ने सीडब्लूसी की बैठक में प्रस्ताव पारित कर कहा कि कांग्रेस पार्टी केन्द्र सरकार के साथ खड़ी है। जिसके फलस्वरूप सेना ने ऑपरेशन सिंदूर सफलीभूत किया।
भाजपा के मध्य प्रदेश के उप मुख्यमंत्री, मंत्री, विधायक ना जाने कितने भाजपा नेताओं ने सेना के कर्नल सोफिया कुरैशी एवं सेना को अपमानित किया है। जिस पर माननीय सर्वोच्च न्यायालय ने भी संज्ञान लिया, लेकिन भाजपा ने उन नेता मंत्री के विरुद्ध कोई कार्रवाई तक नही किया। ऐसी अनेको विषयों पर रैली में चर्चा होगी। कांग्रेस पार्टी जनता के समस्या को लेकर आंदोलन करने का कार्य तेज गति से करेगी। प्रेस वार्ता में जिला प्रभारी बलजीत सिंह बेदी, जिलाध्यक्ष आनन्द बिहारी दुबे, पूर्व जिला अध्यक्ष रविन्द्र कुमार झा, प्रदेश महामंत्री बिजय खाॅ, प्रदेश सचिव राकेश कुमार तिवारी, सामंता कुमार, कार्यकारीअध्यक्ष धर्मेन्द्र सोनकर, शशी कुमार सिन्हा, शफीअहमद खान, ब्रजेन्द्र तिवारी, संजय सिंह आजाद उपस्थित रहे।
No comments:
Post a Comment