Chaibasa बड़ाजामदा और दिरीबुरु पंचायत में भाजपा ने निकाला तिरंगा यात्रा BJP took out tricolor march in Barajamda and Diriburu Panchayat
Guwa (Sandeep Gupta) । बड़ाजामदा और दिरीबुरु पंचायत में रविवार शाम को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा के दिशा निर्देशन में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिप सदस्य शंभू…
Guwa (Sandeep Gupta) । बड़ाजामदा और दिरीबुरु पंचायत में रविवार शाम को भाजपा के कार्यकर्ताओं ने पूर्व सांसद गीता कोड़ा के दिशा निर्देशन में अनुसूचित जाति मोर्चा के जिला अध्यक्ष सह पूर्व जिप सदस्य शंभू हाजरा की अध्यक्षता में तिरंगा यात्रा निकाली। इस दौरान बड़ाजामदा के विभिन्न गली मोहल्ले में पदयात्रा निकाल तिरंगा याद हर घर में लगाने के लिए जागरूक किया। साथ ही दिरीबुरु पंचायत अंतर्गत विभिन्न टोला एवं मोहल्ला तथा गांव में बाइक रैली निकाल तिरंगा यात्रा हर घर में लगाने को लेकर लोगों को जागरूक किया। वहीं सोमवार को किरीबुरू में एवं मंगलवार को गुवा में तिरंगा यात्रा निकाली जाएगी।
इस दौरान इस मौके पर शंभू हाजरा, अजीत सिंह, कैलाश दास, उत्तम गोच्छाईत, मदन गुप्ता, प्रफुल्लों महाकुड़, सुकेश सिंह, राजा तिर्की, विनोद कुमार साहू, मनीष गुप्ता, जितेन गुप्ता,नसीब खान, मनोज सुल्तानिया सहित अन्य मौजूद थे।



टिप्पणियाँ