LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jadugora भाजपा नेता बाबू लाल सोरेन ने जननायक दिवंगत शिबू सोरेन को दी श्रद्धांजलि, कहा बृहद झारखंड की लड़ाई की लेकर जल्द करेंगे स्व0 शिबू सोरेन सेना का गठन BJP leader Babu Lal Soren paid tribute to the late leader of the people Shibu Soren and said that he will soon form the Late Shibu Soren Sena to fight for Greater Jharkhand

 


Upgrade Jharkhand News. भाजपा नेता सह घाटशिला से भाजपा प्रत्याशी बाबूलाल सोरेन की ओर से जादूगोड़ा मोड चौक पर जननायक दिवंगत शिबू सोरेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई और शोक सभा आयोजित कर उनकी आत्मा की शांति को लेकर ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस मौके पर उन्होंने झारखंड के जननायक  सह दिशोम गुरु दिवंगत शिबू सोरेन के अधूरे सपने को पूरा करने का ऐलान किया। कहा कि उनका सपना था 28 जिला को मिलाकर झारखंड अलग राज्य बने, लेकिन  झारखंड में 18 जिला को ही शामिल किया गया।



 जल्द ही दिवंगत शिबू सोरेन सेना का गठन कर बिहार, झारखंड व बंगाल में बचे कुल 10 जिला को झारखंड में शामिल करने को लेकर  बड़ा आंदोलन छेड़ा जाएगा ताकि गुरुजी के सपने को पूरा किया जा सके और उनकी भटकती  आत्मा को शांति मिल सके। उन्होंने इस मांग का श्रद्धांजलि सभा में प्रस्ताव भी रखा जिसे उनके समर्थकों ने स्वीकार किया। भाजपा नेता बाबूलाल सोरेन ने कहा कि जल्द ही इसकी रूपरेखा तैयार की जाएगी व दिवंगत शिबू सोरेन के बैनर तले   शिबू सोरेन सेना का गठन कर बृहद झारखंड के उनके सपने को पूरा किया जाएगा। इस मौके पर लखन मुर्मू, रघु टुडू, वर्षा टुडू, विमल अगस्टिन, बूतरु हंसदा, मुखिया भीम सेन मुर्मू समेत भारी संख्या में  लोग उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment