Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सड़क व फुटपाथ अतिक्रमण के विरुद्ध जागरूकता अभियान चलाया गया, माइकिंग के माध्यम से अपील Awareness campaign launched against road and footpath encroachment, appeal made through mike

 


Jamshedpur (Nagendra) । जेएनएसी के उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार के निर्देशन में आज शहर के विभिन्न क्षेत्रों में सड़क एवं फुटपाथ अतिक्रमण को रोकने हेतु व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत साकची स्ट्रेट माइल रोड, न्यू कालीमाटी रोड एवं साकची राउंड अबाउट क्षेत्रों में माइकिंग की गई। दुकानदारों, ठेला-फेरीवालों एवं आम नागरिकों को यह संदेश दिया गया कि सड़क और फुटपाथ पर अतिक्रमण करना यातायात व्यवस्था एवं पैदल यात्रियों की सुरक्षा के लिए अत्यंत हानिकारक है। 



वहीं उप नगर आयुक्त कृष्ण कुमार ने नागरिकों से अपील करते हुए कहा कि वे सार्वजनिक स्थलों पर अतिक्रमण से बचें और नगर निगम को सुगम यातायात एवं सुरक्षित आवागमन सुनिश्चित करने में सहयोग दें। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि बार-बार चेतावनी के बाद भी अतिक्रमण करने वालों के विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.