Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur बाजार समिति के पणन सचिव से मिला सिंहभूम चैंबर का प्रतिनिधिमंडल Delegation of Singhbhum Chamber met the Marketing Secretary of Market Committee

 


Jamshedpur (Nagendra) । सिंहभूम चैंबर ऑफ़ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के एक प्रतिनिधिमंडल ने कृषि उत्पादन बाजार समिति के पणन सचिव अभिषेक आनंद से उनके परसुडीह स्थित कार्यालय में मुलाकात की एवं कृषि उत्पादन बाजार समिति की समस्याओं विशेष कर दुकान एवं गोदाम के  नवीनीकरण के संदर्भ में व्यापारियों को भेजे गए नोटिस के संदर्भ  में वार्ता की एवं समस्याओं के निराकरण हेतु विज्ञापन सौंपा। इस अवसर पर चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्री के अध्यक्ष विजय विजय आनंद मुनका ने कहा कि कृषि उत्पादन बाजार समिति में व्यापारी लगभग 40 वर्षों से अपना व्यापार कर रहे हैं। पहले खाद्यान्न का थोक व्यापार शहर में अलग-अलग स्थान से संचालित होता था। 80 के दशक में सरकार द्वारा व्यापारियों को सुविधाओं का आश्वासन देकर सभी खाद्यान्न व्यापारियों को परसुडीह मंडी में स्थांतरित किया गया था और सभी को दुकान एवं गोदाम आवंटित किए गए थे।तब से लेकर आज तक सभी खाद्यान्न व्यापारी मूलभूत सुविधाओं के अभाव में भी मंडी में अपना व्यापार संचालित कर रहे हैं। 


चैंबर उपाध्यक्ष (ट्रेड एंड कॉमर्स) अनिल मोदी ने कहा कि तब से लेकर आज तक लीज नवीनीकरण की प्रक्रिया लंबित है। समिति द्वारा अचानक से व्यापारियों को भेजे गए पट्टा नवीनीकरण के नोटिस से व्यापारियों में भय एवं असुरक्षा का माहौल पैदा हो गया है। उन्होंने कहा व्यक्ति व्यापारी भी मंडी में स्टेक होल्डर है। ऐसे निर्णय व्यापारियों को विश्वास में लेकर ही किए जाने चाहिए। उन्होंने कहा कि बिना वैध प्रस्ताव एवं सक्षम प्राधिकरण की अनुमति के ऐसे नोटिस जारी करना व्यापारियों के अधिकारों के विपरीत है।


 

चेंबर महासचिव मानव केडिया ने कहा कि हमें प्राप्त जानकारी के अनुसार कृषि उत्पादन वितरण समिति जमशेदपुर वर्तमान में अस्तित्व में नहीं है साथ ही झारखंड राज्य कृषि विपणन बोर्ड द्वारा भी ऐसी सूचना अथवा संकल्प राज्य सरकार द्वारा आदि सूचित नहीं किया गया है अतः ऐसा प्रतीत होता है कि बिना कृषि उत्पादन समिति अथवा झारखंड राज्य वितरण बोर्ड के संकल्प के बिना उपरोक्त नोटिस जारी किए गए उन्होंने पदम सचिव से मांग की उपरोक्त संदर्भ में संदर्भ में संदर्भ में बोर्ड द्वारा दिए गए निर्णय का संकल्प मिनट की कॉपी भी व्यापारियों को उपलब्ध कराई जाए ताकि व्यापारियों के बीच पारदर्शिता बनी रहे एवं आसुरक्षा एवं भय का माहौल खत्म हो। 



व्यापार मंडल के अध्यक्ष दीपक भालोटिया ने कहा की व्यापारी हमेशा सरकार के साथ हैं लेकिन सरकार को व्यापारियों के हितों का ध्यान रखते हुए ही कोई निर्णय लेना चाहिए ताकि व्यापारी एक स्वस्थ माहौल में काम कर अपने जीविकोपार्जन के साथ प्रदेश के विकास में अपना योगदान दे सके . उन्होंने पणन सचिव के समक्ष मंडी की सड़क पर पड़े गड्ढों को भरने एवं सुरक्षा गार्ड को बहाल करने की भी मांग उठाई। 



पणन सचिव श्री अभिषेक आनंद ने सभी बातों को ध्यानपूर्वक सुना और आश्वस्त किया कि वे व्यापारियों की पट्टा नवीनीकरण की मांगों को मार्केटिंग बोर्ड तक पहुंचाने का कार्य करेंगे।एवं स्थानीय स्तर की समस्याओं का निदान हेतु वे स्वयं प्रयासरत रहेंगे।इस अवसर पर मुख्य  रूप से चेंबर उपाध्यक्ष पुनीत कांवटिया,अभिषेक अग्रवाल गोल्डी,सचिव अंशुल रिंगसिया, करण ओझा आनंद राव,दिलीप अग्रवाल पप्पू,, कुंज बिहारी अग्रवाल शंकर गुप्ता मनोज बागड़ी बंटी अग्रवाल दीना गुप्ता शुक्ला जी मनोज अग्रवाल मनोज मोदी टोनी भालोठिया सुनील गोयल एवं अन्य व्यापारी उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.