Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur आदि कर्मयोगी अभियान के सफल संचालन हेतु आयोजित हुई जिला स्तरीय उन्मुखीकरण बैठक-सह- कार्यशाला District level orientation meeting-cum-workshop organized for successful conduct of Adi Karmayogi Abhiyan

 


Jamshedpur (Nagendra) । समाहरणालय सभागार में उपायुक्त कर्ण सत्यार्थी के निर्देशानुसार जिले में ग्रामीण विकास और सामुदायिक भागीदारी को नई दिशा देने के उद्देश्य से आदि कर्मयोगी अभियान के अंतर्गत जिला स्तरीय कार्यशाला का आयोजन किया गया। उप विकास आयुक्त नागेन्द्र पासवान की अध्यक्षता में आहूत बैठक-सह- कार्याशाला में कल्याण, समाज कल्याण, शिक्षा, स्वास्थ्य, तकनीकी विभाग समेत अन्य सभी संबंधित विभाग के पदाधिकारी, सभी प्रखंड विकास पदाधिकारी उपस्थित रहे ।  28-30 अगस्त को तीन दिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सिगदोड़ा टाउन हॉल में प्रस्तावित है।  


ग्राम स्तर पर समाधान आधारित पहल-उप विकास आयुक्त ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य ग्रामीण समुदायों की समस्याओं को समाधान केंद्रित दृष्टिकोण से हल करना है। जिले के जनजातीय समुदायों के समुचित विकास के लिए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन अत्यंत आवश्यक है। ग्राम स्तर पर आदि कर्मयोगी केंद्र स्थापित किए जाएंगे, जहां नोडल पदाधिकारी का नाम और संपर्क विवरण उपलब्ध रहेगा ताकि लोग सीधे अपनी समस्या रख सकें। अभियान को लेकर बताया कि प्रत्येक गांव अपनी प्राथमिकताएं तय करेंगे और उसी आधार पर विकास योजनाएं क्रियान्वित होंगी। उन्होंने विभागीय संसाधनों के बेहतर उपयोग के लिए अभिसरण (convergence) को आवश्यक बताया।



उप विकास आयुक्त ने कहा कि इस योजना में ग्राम पंचायत के सचिव, स्वयंसेवक और स्थानीय समुदाय की सक्रिय भूमिका रहेगी। साथ ही अभियान को डिजिटल प्लेटफॉर्म से जोड़ा जाएगा, जिससे ग्रामीणों को विभिन्न सेवाएँ और योजनाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी। इस अभियान का लक्ष्य गांवों को आत्मनिर्भर और सशक्त बनाना है। इसके लिए योजना को तीन चरणों में विभाजित किया गया है। आदि सहयोगी (शिक्षक, डॉक्टर और अन्य पेशेवर मार्गदर्शन देंगे),आदि साथी (स्वयं सहायता समूह, महिला मंडल, बुजुर्ग, युवा और जनप्रतिनिधि कार्यान्वयन में सहयोग करेंगे),कर्मयोगी (स्थानीय समुदाय के सक्रिय कार्यकर्ता)।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.