Jamshedpur (Nagendra) । घोड़ाबांदा स्थित आवास पर पूर्व मंत्री रामदास सोरेन के श्राद्ध भोज में झारखंड मुक्ति मोर्चा के नेता एवं झारखंड आंदोलनकारी गणेश प्रसाद शामिल हुए। इस अवसर पर श्री प्रसाद ने उनके चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दिया। गौरतलब है कि पिछले दिनों घर के बाथ रूम में गिर जाने के कारण पूर्व मंत्री रामदास सोरेन गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिन्हें इलाज के लिए दिल्ली के अपोलो अस्पताल में भर्ती कराया गया था। अपोलो में इलाज के दरमियान उनका निधन हो गया। जिनका अंतिम दाह संस्कार घोड़ाबांदा स्थित पास में ही पिछले दिनों किया गया था।
शुक्रवार को घोड़ाबांदा स्थित आवास पर उनके श्राद्ध संस्कार में झारखंड के राज्यपाल संतोष गंगवार , सीएम हेमंत सोरेन सहित कई मंत्री नेता और झारखंड मुक्ति मोर्चा कार्यकर्ता एवं सरकारी अधिकारी शामिल हुए। वहीं इस मौके पर झारखंड आंदोलनकारी गणेश प्रसाद ने कहा कि रामदास सोरेन पूर्वी सिंहभूम के घाटशिला विधानसभा से लगातार दूसरी बार विधायक निर्वाचित हुए थे और उन्हें हेमंत सरकार में शिक्षा एवं निबंधन मंत्री का पद मिला था। झारखंड आंदोलनकारी रहे रामदास सोरेन अपने विधानसभा क्षेत्र में ही नहीं बल्कि झामुमो पार्टी में पूरे झारखंड राज्य में काफी लोकप्रिय नेता रहे हैं और हमेशा गरीब लोगों के सुख-दुख में हमेशा साथ देते थे। उन्हें शत शत नमन है।

No comments:
Post a Comment