Jamshedpur (Nagendra) । झारखंड श्रमिक संघ संबद्ध झारखंड मुक्ति मोर्चा द्वारा पूर्वी सिंहभूम के उप श्रमायुक्त अरविंद कुमार का संघ के केंद्रीय सयुक्त महासचिव शैलेन्द्र कुमार मैती के नेतृत्व में सीतारामडेरा स्थित उप श्रमायुक्त कार्यालय में फूलो का गुलदस्ता देकर स्वागत किया। इस अवसर पर शैलेन्द्र कुमार मैती ने सरकार द्वारा किए जा रहे श्रमिक कल्याण संबंधित कार्यों में और भी पारदर्शिता एवम तेजी लाने का आग्रह अरविंद कुमार उप श्रमायुक्त से किया।
इस अभिनंदन के शुभ अवसर पर श्री मैती के साथ प्राफुल्लो सिंह मुंडा,अभय पाण्डेय, राम हांसदा,बिमला मुर्मू,अजय मुर्मू,जागरण सोरेन,गौड़ चंद्र हांसदा,कार्तिक सिंह,विशेश्वर सिंह,अबोध प्रमाणिक,राजन कुमार सिंह समेत कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।

No comments:
Post a Comment