Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur टेल्को में सावन महोत्सव कार्यक्रम धूमधाम से आयोजित ,सावन क्वीन की विजेता बनी डॉली रंजन और उपविजेता अनुष्का सिंह Saavan Mahotsav program organized with great pomp in Telco, Dolly Ranjan became the winner of Saavan Queen and Anushka Singh was the runner up.

 


Jamshedpur (Nagendra) भाग दौड़ और गृहस्थ भरी जीवन में महिलाएं खुद के लिए समय नहीं निकाल पातीं है , ऐसे में पटेल महा परिवार महिला समिति के बैनर तले आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम काबिले तारीफ है। सबों को एकजुट कर आपसी मेल-जोल को बढ़ाने तथा मिलकर खुशियां बांटने के लिए , रविवार को टेल्को कॉलोनी स्थित आदर्श मंडल में सावन महोत्सव के बहाने समाज की महिलाएं एकत्रित हुई। हरे रंग की ड्रेस कोड़ में शामिल महिलाएं साज श्रृंगार कर अपनी उपस्थित दर्ज कर कार्यक्रम की शोभा बढ़ायीं । धूमधाम से आयोजित इस सावन महोत्सव कार्यक्रम में समाज की लगभग 75 महिलाएं बढ़-चढ़कर हिस्सा लीं। कार्यक्रम के दौरान सावन क्वीन, गायिकी, नृत्य, मेहंदी , म्यूजिकल चेयर समेत विभिन्न तरह की प्रतियोगिताएं आयोजित की गई। जिसमें इच्छानुसार महिलाएं प्रतियोगिताओं में भाग लीं। 


इस वर्ष आयोजित सावन महोत्सव कार्यक्रम में सावन क्वीन की उपाधि डाॅली रंजन को प्रदान की गई जबकि इसी प्रतियोगिता में अनुष्का सिंह उप सावन क्वीन बनीं । कार्यक्रम में महिलाओं का हौसला अफजाई के लिए बतौर मुख्य अतिथि प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी  श्रीमती अनीता सिंहा उपस्थित थीं। श्रीमती अनीता सिंहा ने कहा कि समाज को एक जुट करने तथा मिलकर खुशियां बांटने का यह बेहतर अवसर है। ऐसे आयोजनों का सिलसिला निरंतर जारी रहना चाहिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं में प्रतिभा की कमी नहीं है बस उसे अवसर मिलना चाहिए। उन्होंने पुरुष प्रधान समाज में महिलाओं के प्रतिभा को आगे लाने के लिए सहयोग की अपील की। 



कार्यक्रम में मुख्य रूप से अनिता सिन्हा, सीमा सिंह, रंजू देवी, ममता सिंह, ललित देवी, कंचन देवी, सीता देवी, पूनम देवी, नीलम सिंह, मंजू देवी, बिंदू चौधरी, मृदुला कुमारी, मीणा कुमारी, प्रभा सिन्हा, रेखा देवी, आकांक्षा कुमारी, बिनीता सिंह, डिम्पल सिंह समेत अन्य महिलाएं शामिल थीं। कार्यक्रम को सफल बनाने में धर्मवीर सिंह, शैलेन्द्र सिन्हा, संजीव सिन्हा, वृन्द कुमार सिंह, मुकेश कुमार सिंह, बैधनाथ कुमार सहयोग किये।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.