LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur भजन संध्या के लिए दुल्हन की तरह सजा साकची गुरुद्वारा मैदान , भाजपा नेता सह प्रख्यात गायक मनोज तिवारी करेंगे भजनों की अमृत वर्षा Sakchi Gurudwara ground decorated like a bride for Bhajan Sandhya, BJP leader and famous singer Manoj Tiwari will shower nectar of Bhajans

 


Jamshedpur (Nagendra) । श्रावण मास की अंतिम सोमवारी के पावन अवसर पर 4 अगस्त (सोमवार) की शाम 6 बजे से साकची गुरुद्वारा मैदान में आयोजित होने वाली 25वीं भव्य भजन संध्या की तैयारियाँ अंतिम चरण में हैं। हर हर महादेव सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने आज कार्यक्रम स्थल का निरीक्षण कर सभी व्यवस्थाओं का जायज़ा लिया। यह निरीक्षण संघ के संस्थापक अध्यक्ष अमरप्रीत सिंह काले के नेतृत्व में किया गया, जिसमें पंडाल, भंडारा, सुरक्षा, स्वागत, साउंड और प्रकाश व्यवस्था सहित समस्त बिंदुओं की गहन समीक्षा की गई। इस रजत जयंती समारोह में भाजपा नेता सह भजन सम्राट मनोज तिवारी की उपस्थिति और उनकी संगीतमय प्रस्तुति इस भक्ति संध्या को विशेष बनाएगी। 



उनके भजनों की गूंज से सारा शहर भक्ति में लीन होगा।इन तैयारियों को दिया गया अंतिम रूप। हज़ारों श्रद्धालुओं की उपस्थिति को ध्यान में रखते हुए आयोजन स्थल पर वाटरप्रूफ विशाल पंडाल, भोग प्रसाद, चाय-पानी, तथा शरबत की उत्तम व्यवस्थाएँ सुनिश्चित की गई हैं। कार्यक्रम को भव्य बनाने के लिए पूरे गुरुद्वारा मैदान समेत कालीमाटी रोड में भी  आकर्षक विद्युत सज्जा की गई है, जिससे श्रद्धालु वातावरण में आध्यात्मिक ऊर्जा का अनुभव कर सकें। आयोजन को सुव्यवस्थित बनाए रखने हेतु सैकड़ों स्वयंसेवक (वॉलंटियर्स) तैनात रहेंगे, जो श्रद्धालुओं के स्वागत और व्यवस्था में सक्रिय योगदान देंगे। संघ ने समस्त श्रद्धालुओं से समय पर पहुंचने की अपील करते हुए अनुरोध किया है कि वे इस पावन अवसर पर भगवान शिव की आराधना में सहभागी बनें और रजत जयंती भजन संध्या को ऐतिहासिक बनाएँ।



No comments:

Post a Comment