Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur सारसे ग्रामवासी बिजली संबंधी मामले में डालसा सचिव से मिले और समस्या का समाधान कराने का अनुरोध किया Sarse villagers met Dalsa secretary regarding electricity related issue and requested to solve the problem

 


Jamshedpur (Nagendra) । व्यवहार न्यायालय परिसर स्थित जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पूर्वी सिंहभूम के सचिव धर्मेन्द्र कुमार से पोटका प्रखंड के सारसे गांव के लोग बिजली की समस्या को लेकर मिले और कहा कि आदिवासी बहुल राजस्व ग्राम सारसे पंचायत रसुनचोपा, थाना कोवाली, पूर्वी सिंहभूम, जमशेदपुर के आदिवासी क्षेत्र के अंतर्गत आता है जिसमें पिछले सात दिन से सारसे के बीच टोला और नीचे टोला के ग्रामीण अँधेरे में जी रहें है जिससे स्कुल, कॉलेज एवं प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारी करने वाले बच्चों को काफी दिक्कत का सामना करना पड़ रहा है । साथ ही साथ महिलाओं को भी अँधेरे में असुविधाओं का सामना करना पड़ रहा है। इस बरसात के अँधेरे में साँप बिच्छु का डर हमेशा बना रहता है। रही बात सारसे उपर टोला के लोगों का कहना है कि ट्रॉसफारमर हमलोग का है  लेकिन हमलोग इससे कनेक्सन नहीं देंगे। 



27.08.2025 को किसी दिपक नामक साईड इंचार्ज (फाईवेट बिजली) मिस्त्री को लाकर बीज टोला और नीचे टोला के बिजली को काट दिया गया और ट्रॉसफारमर को बिना किसी सूचना दिये ताला जड़ दिया गया, बाधा डाले तो हमलोग के (बीच टोला और नीचे टोला) के उपर झुठा आरोप लगा कर कनेक्सन काट दिया। अतः श्रीमान से नम्र निवेदन है कि राजस्व ग्राम सारसे बीच टोला और नीचे टोला के ग्रामीणो को पुनः बिजली बहाल करने कि कृपा प्रदान करें। इस उपकार के लिए हम सभी ग्रामवासी आपका सदैव अभारी बना रहेंगे। इस दौरान उक्त गांव के दर्जनों ग्रामवासीगण मौजूद रहे। इसकी प्रतिनिपि  कनीय अभियन्ता विद्युत विभाग हाता तथा थाना प्रभारी कोवाली को भी दी गई है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.