Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur राष्ट्रीय खेल दिवस पर विशेष बच्चों ने बिखेरी प्रतिभा Special children displayed their talent on National Sports Day

 


Jamshedpur (Nagendra) । चेशायर डिसएबिलिटी ट्रस्ट एवं इनर व्हील क्लब ऑफ जमशेदपुर ईस्ट द्वारा राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर भालुबासा कम्युनिटी सेंटर में विशेष बच्चों के लिए खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। स्कूल ऑफ होप, आशा किरण, पाथ, चेशायर होम, PAMHJ, गणोदय नोबल एकेडमी, दीपज्योति ब्लाइंड स्कूल और नेशनल एसोसिएशन फॉर द ब्लाइंड के बच्चों ने शॉट पुट, रनिंग और वॉक एथलेटिक्स में भाग लिया। मुख्य अतिथि गणेश राव (कृष्णा मुरारी चैरिटेबल ट्रस्ट) सहित कई गणमान्य लोगों ने प्रतिभागियों का उत्साहवर्धन किया।


इनर व्हील क्लब की अध्यक्ष डॉ. मीना मुखर्जी, रमा खन्ना, विनिता मंजीरी और वीना भी उपस्थित थीं। प्रमुख विजेताओं में प्रियांशु कुमार (आशा किरण – शॉट पुट), आनंद बर्दा (100 मीटर सीनियर बॉयज़) और नेहा (100 मीटर सीनियर गर्ल्स) शामिल रहे। “यह आयोजन बच्चों में आत्मविश्वास जगाने और उन्हें खेलों के माध्यम से सामाजिक जुड़ाव का अवसर देने वाला है,”यह जानकारी राजकुमार सिंह, सचिव, दिव्यांग मार्गदर्शन ट्रस्ट द्वारा प्रेस विज्ञप्ति जारी कर दी गई।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.