LIVE TV
ब्रेकिंग न्यूज़

Jamshedpur श्रद्धांजलि सभा में हज़ारो लोगों ने दी गुरुजी शिबू सोरेन को भावपूर्ण श्रद्धांजलि Thousands of people paid emotional tribute to Guruji Shibu Soren in the condolence meeting

 


Jamshedpur (Nagendra) । झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला संयोजक मंडली द्वारा धालभूम क्लब साकची ,जमशेदपुर में झारखंड राज्य के निर्माता जन जन के नायक दिशोम गुरु शिबू सोरेन को भावभीनी श्रद्धांजलि देने हेतु श्रद्धांजली सभा का आयोजन किया गया ।इस सभा में गठबन्धन दल के कांग्रेस पार्टी, राष्ट्रीय जनता दल, सीपीई सीपीएम माले, आप पार्टी शहर के बुद्धिजीव, समाजसेवी, उद्योगपति, चैंबर ऑफ कॉमर्स, ट्रक यूनियन, अल्पसंख्यक समाज, बार एसोसियेशन, बस एसोसियेशन,टेंपो चालक यूनियन, झामुमो के 11 प्रखंड 4 नगरपालिका समिति के साथ साथ सभी सभी समुदाय के हजारो नेता और कार्यकर्ता एवं आम जन उपस्थित रहे ।सभी ने चित्र पर पुष्प अर्पित कर 2 मिनट का मौन रख उन्हें श्रद्धांजलि देते हुए उनके आदर्शों पर चलते हुए, झारखंड के पुनरुत्थान का संकल्प लिया। विधायक मंगल कालिंदी के नेतृत्व में आम बगान से हज़ारो महिला, पुरुष,युवा शिबू सोरेन अमर रहे के उद्घोष के साथ श्रद्धांजलि सभा में शामिल हुए।


 इस विशाल श्रद्धांजलि सभा कार्यक्रम में जुगसलाई विधायक मंगल कालिंदी, पोटका विधायक संजीव सरदार, बहरागोड़ा विधायक समीर मोहंती,पूर्व सांसद सुमन महतो,पूर्व विधायक लक्ष्मण टुडू, जिला परिषद् अध्यक्ष वारी मुर्मू, झामुमो के वरिष्ठ नेता मोहन कर्मकार , प्रमोद लाल , शेख बदरूद्दीन, आस्तिक महतो ,गौ सेवा आयोग के उपाध्यक्ष राजू गिरी , झामुमो नेता सह पूर्व जिला पार्षद पिंटू दत्ता , झारखंड आंदोलनकारी नेता अरविंद कुमार , ग़णेश प्रसाद ,जिला प्रमुख बाघराय मार्डी, कांग्रेस जिला अध्यक्ष आनंद बिहारी दुबे,धर्मेंद्र सोनकर,प्रदेश सचिव परितोष सिंह, आरजेडी के जिला अध्यक्ष शंभु चौधरी,जिला परिषद् सदस्यगण,सिख नेता सैलेंद्र सिंह,भगवान सिंह,सुनील महतो, सरोज महापात्रा,चंद्रावती महतो, अजय रजक, लालटू महतो,दलगोविन्द लोहारा, खुद्दु उरांव, गोपाल महतो, प्रहलाद लोहारा, अंकित सिंह, पीके राय, मोहम्मद समद अंसारी, प्रीतम हेंब्रम संदीप चक्रवर्ती, नान्तू सरकार, पिंटू लाल, नन्दलाल लोहार, पाण्डेय प्रधान , फतेहचंद टुडू, प्रभात कुमार, उज्जवल दास , उमर खान , कन्हैया रजक, महिला नेत्रीगण एवं हज़ारो कार्यकर्ता गण उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment