Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa दुर्गा पूजा से पहले टाटा स्टील की विजय टू खदान नहीं खुली तो नोवामुंड़ी प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर खदान खुलवाने का करेंगे मांग:- मंगल सिंह बोबोंगा If Tata Steel's Vijay 2 mine is not opened before Durga Puja, we will stage a sit-in protest at the Noamundi block office and demand the opening of the mine: Mangal Singh Bobonga

 


Guwa (Sandeep Gupta) गुवा हाथी चौक में झारखंड मजदूर यूनियन के बैनर तले पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, भारत आदिवासी पार्टी के जिला अध्यक्ष सुशील बारला, पूर्व मुखिया कपिलेश्वर दोंगो, झारखंड मजदूर यूनियन गुवा के अध्यक्ष लालमोहन महतो, महासचिव हेमराज सोनार, झारखंड मजदूर यूनियन बरायबुरु के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों तथा अन्य पदाधिकारी काफी संख्या में 17 गांव के  मजदूर एवं ग्रामीण जिसमें तितलीघाट, छोटानागरा, जामकुंड़िया, किरीबुरू, सोनापी, हेंदेबुरु, मनोहरपुर, गुवा, बड़ाजामदा, बोकना, टाटिबा, बरायबुरु, बिचाईकिरी, कोलायबुरु, बाईहातु, दिरीबुरु, कुमड़ी, बालिबा, बोलानी, थलकोबाद, गांगदा, घाटकुरी, नोवामुंड़ी, टोंटोगढा, झारबेड़ा, बहदा, पंडरासाली गांव के ग्रामीणों ने बैठक की। 


बैठक की अध्यक्षता करते हुए पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा नाम मजदूरों को संबोधित कर कहा कि टाटा स्टील की विजय टू खदान 17 अगस्त से पर्यावरणीय स्वीकृति नहीं मिलने के कारण बंद कर दी गई है। यह खदान बंद होने से पूरे सारंडा क्षेत्र में भयावह स्थिति उत्पन्न हो गई है। सभी मजदूर बेरोजगार हो गए हैं। पूरे सारंडा क्षेत्र में मजदूरों के घर में चूल्हा नहीं जल पा रहा है। सभी मजदूर अपना एवं अपने परिवार की पेट की आग को बुझाने के लिए अपने गांव छोड़कर दूसरे राज्यों में रोजगार की तलाश में पलायन कर रहे हैं। यह बहुत ही दुखद बात है कि हमारे सारंडा क्षेत्र में बेरोजगारी अपने चरम सीमा पर है। और वही हमारी  सरकार खदानों को बंद कर दे रही है। हम झारखंड सरकार से चाहते हैं कि बंद पड़े खदानों को खुलवाने के जल्द ही प्रयास करें ताकि यहां के लोग भूखे ना मरे। आगामी 8 सितंबर को गुवा गोली कांड के शहीदों को श्रद्धांजलि देने के लिए झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन गुवा आ रहे हैं। 



8 सितंबर को ही झारखंड मजदूर यूनियन हजारों की संख्या में मजदूर एवं ग्रामीणों के साथ मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को खदान खुलवाने का ज्ञापन सौंपेंगे। अगर दुर्गा पूजा से पहले खदानें नहीं खुली तो नोवामुंड़ी प्रखंड कार्यालय में धरना प्रदर्शन कर खदान खुलवाने का मांग की जाएगी। इस दौरान बैठक के बाद झारखंड मजदूर यूनियन मजदूर एवं ग्रामीणों के साथ टाटा स्टील की विजय टू खदान प्रबंधन के साथ खदान खुलवाने को लेकर बैठक की गई। बैठक में मुख्य रूप से पूर्व विधायक मंगल सिंह बोबोंगा, भारत आदिवासी पार्टी के अध्यक्ष सुशील बारला, झारखंड मजदूर यूनियन बरायबुरु के अध्यक्ष दीनबंधु पात्रों, झारखंड मजदूर यूनियन गुवा के अध्यक्ष लालमोहन महतो, महामंत्री हेमराज सोनार, प्रकाश राऊत सहित 17 गांव के ग्रामीण एवं मजदूर मौजूद थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.