Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Chaibasa टाटा डी.ए.वी.नोवामुंडी की छात्रा आस्था सिंह एवं छात्र आदित्य प्रसाद पोडेल का एथलेटिक्स में राष्ट्रीय स्तर के लिए चयन Tata DAV Noamundi student Aastha Singh and student Aditya Prasad Podel selected for national level in athletics

 


Guwa (Sandeep Gupta) टाटा डीएवी पब्लिक स्कूल नोवामुंडी   के दो छात्रों आस्था सिंह  (कराटे)  एवं आदित्य प्रसाद पोडेल (एथलेटिक्स )ने  हाल ही में आयोजित की गई डी .ए.वी.नेशनल स्पोर्ट्स में बेहतर प्रतिभा का प्रदर्शन किया। जोनल लेवल का आयोजन अग्रसेन डी.ए.वी पब्लिक स्कूल, बरीछ नगर रामगढ़  में हुआ। अंडर 14 वर्ग में आस्था सिंह को रजत पदक प्रदान किया गया, जबकि अंडर 19 वर्ग में आदित्य पोडेल ने रजत पदक जीतकर  अपने विद्यालय और जिले का नाम रोशन किया।


प्राचार्य का संदेश-आस्था एवं  आदित्य की इस उपलब्धि पर प्राचार्य प्रशांत कुमार भुइयां ने अपनी खुशी जाहिर करते हुए दोनों को बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की है। प्राचार्य ने कहा कि बच्चों की इस सफलता से अन्य छात्रों को भी प्रेरणा मिलेगी और वे भी अपने खेल कौशल को विकसित करने के लिए प्रोत्साहित होंगे। दोनों  छात्र आगे भी अपने खेल कौशल को विकसित करते हुए नए कीर्तिमान स्थापित करेंगे। अभिभावक एवं विद्यालय परिवार में खुशी का माहौल है।



दोनों की इस उपलब्धि से यह साबित होता है कि हमारे स्कूल के छात्र विभिन्न क्षेत्रों में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन कर सकते हैं।“ इस उपलब्धि के लिए क्रीडा शिक्षक के साथ अन्य सभी शिक्षक भी बधाई के पात्र हैं। छात्रों को प्रात: कालीन प्रार्थना  सभा में इस उपलब्धि के लिए सम्मानित किया गया। खेल शिक्षक  हर्ष धनवार ने बताया कि अब आगे यह बच्चे राष्ट्रीय स्तर पर शिरकत करेंगे। इसके लिए बच्चे कड़ी तैयारी में जुट गए हैं। यह प्रतियोगिता  नवंबर माह में संभावित है।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.