Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Gamhariya गम्हरिया में दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेल महोत्सव का हुआ आगाज Two day block level Khelo Jharkhand Sports Festival started in Gamharia

 


Upgrade Jharkhand News. गम्हरिया के ऊपरबेड़ा फुटबॉल मैदान में सोमवार को दो दिवसीय प्रखंड स्तरीय खेलो झारखंड खेल महोत्सव का शुभारंभ हुआ। इसका उदघाटन प्रखंड शिक्षा पदाधिकारी सुब्रता महतो ने किया। इस खेल महोत्सव में प्रखंड के कई विद्यालयों के काफी संख्या में बच्चों से काफी जोश के साथ भाग लिया। इस मौके पर बीईईओ ने बताया कि यह आयोजन ना सिर्फ बच्चों की प्रतिभा को निखार रहा है बल्कि उन्हें जिला व राज्य स्तर पर अपनी पहचान बनाने का अवसर भी प्रदान कर रहा है। उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में 14 से 19 वर्ष तक के बच्चे भाग ले रहे हैं। 



महोत्सव के प्रथम दिन सोमवार को अंडर 14 आयु वर्ग के बच्चों के बीच खेल प्रतियोगिताएं आयोजित कराई गई। जबकि मंगलवार को अंतिम दिन अंडर 15 से 19 वर्ष आयु वर्ग के बच्चों के बीच विभिन्न प्रकार के खेलों का आयोजन कराया जाएगा। इस दौरान एथेलेटिक्स में 14, 17 व 19 आयु वर्ग के खिलाड़ियों के लिए 100मी, 200मी, 400मी, 600मी और 1000मी दौड़ समेत हाई जम्प, लांग, शॉट पुट, डिस्कस थ्रो, ट्रिपल थ्रो, हैमर थ्रो, जेवलिन थ्रो, पोल बोल्ट आदि प्रतियोगिताओं का आयोजन किया जाएगा।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.