Jamshedpur (Nagendra) आरटीआई कार्यकर्ता संघ द्वारा 12 अक्टूबर 2025 को जमशेदपुर स्थित मोतीलाल नेहरू ऑडिटोरियम में एक दिवसीय राष्ट्रीय सेमिनार आयोजित किया जाएगा। इस अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड के महामहिम राज्यपाल संतोष गंगवार को निमंत्रण पत्र देकर उन्हें आमंत्रित किया गया है। आरटीआई कार्यकर्ता संघ के केंद्रीय अध्यक्ष दिल बहादुर के नेतृत्व में राज्यपाल से राजभवन, रांची में भेंट की गई और उन्हें कार्यक्रम में आने का अनुरोध किया गया। इस दौरान संघ के केंद्रीय उपाध्यक्ष, महासचिव और अन्य वरिष्ठ सदस्य मौजूद रहे।
सेमिनार में चर्चा के मुख्य विषय
राष्ट्रीय सेमिनार में मुख्य रूप से दो महत्वपूर्ण विषयों पर परिचर्चा होगी :
सूचना का अधिकार और पारदर्शिता लोकतंत्र की आधारशिला
सूचना का अधिकार और मानवाधिकार संरक्षणइस कार्यक्रम में राजस्थान, दिल्ली, उत्तर प्रदेश, पश्चिम बंगाल, उड़ीसा, मध्य प्रदेश और अन्य प्रदेशों से आरटीआई कार्यकर्ता भाग लेंगे। राज्यपाल संतोष गंगवार ने राज्य सूचना आयोग में मुख्य सूचना आयुक्त एवं आयुक्तों की नियुक्ति के मामले पर मुख्यमंत्री से विचार-विमर्श करने का आश्वासन दिया। प्रतिनिधिमंडल ने राज्यपाल को उच्च एवं सर्वोच्च न्यायालय द्वारा सरकार को दिए गए निर्देशों की भी जानकारी दी।

No comments:
Post a Comment