Jamshedpur (Nagendra) ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के द्वारा 1500 वे ईद मिलाद उन नबी के मौके पर आज़ाद मैरेज हाल में मेगा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें 151 यूनिट ब्लड डोनेट किया गया। इस अवसर पर एक दिन पूर्व राबिया एजुकेशनल ट्रस्ट में 152 यूनिट रक्त डोनेट किया गया। इस कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के तौर पर झारखंड सरकार के अप्पर सचिव सेवा निर्मित नंदकिशोर लाल ने उपस्थित होकर रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं का मनोबल बढ़ाया। उन्होंने कहा कि ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट झारखंड की ऐसी सामाजिक संस्था है जो कि बिना किसी भेदभाव के समाज के हर तरह के लोगों के लिए राहत का कार्य करती चली आ रही है और समाज के ऐसे लोग जिन्हें ब्लड की जरूरत होती है ,यह संस्था फौरन वहां रक्त पहुंचती है।
आज के इस रक्तदान शिविर में महिलाओं ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया। इस आयोजन में विशिष्ट अतिथि के तौर पर एहसीन इंटरनेशनल स्कूल के अध्यक्ष आसिफ मेहमूद, करीम सिटी कॉलेज के प्रिंसिपल डॉक्टर मोहम्मद रियाज, राबिया टेक्निकल इंस्टीट्यूट के डायरेक्टर जावेद अख्तर खान,अल कबीर पॉलिटेक्निक कॉलेज के मकसूद आलम, उदित वाणी के एडिटर उदित अग्रवाल, एमजीएम मेडिकल कॉलेज के डॉ जहांजेब खान, डॉ फैजान, डॉ अभीबा, डॉ सरफराज, और एमजीएम कॉलेज के यूजी के प्रथम एवं सेकेंड ईयर के छात्र, प्रोफेसर फक्रउद्दीन अहमद, कौमी तंजीम के ब्यूरो चीफ शाकिर अज़ीमाबादी, मदर होम स्कूल के डायरसेटर मुमताज शारिक,कबीर्य स्कूल से रिटायर्ड हेडमास्टर रिजवान अहमद मौजूद थे।
सभी विशिष्ट अतिथियों को फूलों का गुलदस्ता देकर स्वागत किया गया और साथ ही सभी रक्तदाताओं को सर्टिफिकेट और मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया।इस कार्यक्रम को कामयाब बनाने में ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर, अध्यक्ष मतीन उल हक अंसारी सचिव मुख्तार आलम खान,दिशा कंस्ट्रक्शन के डायरेक्टर नादिर खान,शाहिद परवेज समाज सेवी राजी नौशाद, हाजी अजीज हसनैन,एमजीएम मेडिकल कॉलेज से रिटायर्ड हाजी जमील असगर ,आफताब आलम ,करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन के सैयद साजिद परवेज, सोहेल अख्तर अंसारी, डॉक्टर ताहिर हुसैन,मासूम खान,मीनू खान,रिजवानुज जमा,मास्टर सिराजुल हक,मास्टर सिद्दीकी अली, शारिक अनवर,मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी,वारिस कॉलोनी के सैयद आलम,आजाद अंसारी फिरोज आलम , हाजी अय्यूब अली का योगदान रहा।

No comments:
Post a Comment