Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने प्रसिद्ध शिक्षाविद स्वर्गीय एपीआर नायर अवॉर्ड से शहर के शिक्षकों को किया सम्मानित Human Welfare Trust honoured city teachers with renowned educationist late APR Nair Award

 


Jamshedpur (Nagendra) सामाजिक संगठन ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट ने जमशेदपुर शहर के जाने माने शिक्षाविद स्वर्गीय एपीआर नायर की स्मृति में मानगो स्थित आजाद मैरिज हॉल में मंगलवार को एक सम्मान समारोह का आयोजन किया। इस कार्यक्रम में शहर के कई शिक्षकों को अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह में बतौर मुख्य अतिथि आजाद नगर थाना प्रभारी चंदन कुमार उपस्थित थे , जबकि विशिष्ट अतिथि के तौर पर केपीएस के डायरेक्टर शरत चंद्रन नायर व करीम सिटी कॉलेज के मास कम्युनिकेशन विभाग के अध्यक्ष डॉक्टर नेहा तिवारी उपस्थित रहीं। इस अवसर पर मुख्य अतिथि चंदन कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि शिक्षा और शिक्षण क्षेत्र से जुड़े लोगों को उचित सम्मान मिलने से समाज में समृद्धि आती है। उन्होंने संस्था के कार्यों की सराहना भी किया। 


वहीं विशिष्ट अतिथि डॉक्टर नेहा तिवारी ने स्वर्गीय एपीआर नायर के जीवन चरित्र पर प्रकाश डाला और शिक्षा व मानवता के क्षेत्र में उनके क्रियाकलापों की महत्ता पर चर्चा की I वहीं केपीएस के डायरेक्टर शरत चंद्रन नायर ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जमशेदपुर में केरला समाजम की शिक्षा संबंधी गतिविधियों को ऊंचा आयाम देने का वादा किया । साथ ही ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के सामाजिक कार्यों की सराहना भी की। कार्यक्रम के आरंभ में सभी अतिथियों को पुष्प गुच्छ देकर एवं शाल ओढ़ाकर सम्मानित किया गया । वहीं उर्दू साहित्यकार अहमद बद्र ने ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट की ओर से स्वागत भाषण दिया और कार्यक्रमों की विस्तृत जानकारी दी। वहीं कार्यक्रम का संचालन ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के महासचिव मुख्तार आलम ने किया। 


सम्मान पाने वाले शिक्षकों में लंबे समय से शिक्षा के क्षेत्र में उच्च स्तरीय कार्य करने और छात्रों के प्रति समर्पित जीवन बिताने के लिए अमर ज्योति स्कूल की प्राचार्य सिस्टर सुरभि, करीम सिटी कॉलेज के रसायन विभाग के प्रोफेसर डॉ खुर्शीद अनवर खान, मास्टर मोहम्मद जमालुद्दीन , मास्टर खुर्शीद अहमद खान सहित अन्य को अवार्ड देकर  सम्मानित किया गया। साथ ही इस अवसर पर शहर के कुछ पत्रकारों को भी सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में ह्यूमन वेलफेयर ट्रस्ट के ट्रस्टी सैयद आसिफ अख्तर,प्रेसिडेंट मतीनुल हक अंसारी,सेक्रेटरी मुख्तार आलम खान, शाहिद परवेज,मोहम्मद मोइनुद्दीन अंसारी, सोहेल अख्तर,आफताब आलम,फिरोज आलम,डॉक्टर ताहिर हुसैन,हाजी जमील असगर,मास्टर आफताब आलम,मीडिया इंचार्ज साजिद परवेज का बड़ा योगदान था।कार्यक्रम में मुख्य रूप से क़ौमी तंजीम के ब्यूरो चीफ़ शाकिर अज़ीमाबादी, आर पी यादव,मोहम्मद जमाल,मोहन भाई,सैयद आलम,नसीमा खातून,मोहम्मद ज़मीर,डॉक्टर जरीना खान,प्रोफेसर सैफुल्लाह अंसारी, सैयद तारिक, जामी उस्मानी,गोविंद विद्यालय के मास्टर सेराज और फरहत बनो उपस्थित थे।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.