Default Image

Months format

Show More Text

Load More

Related Posts Widget

Article Navigation

Contact Us Form

Terhubung

NewsLite - Magazine & News Blogger Template
NewsLite - Magazine & News Blogger Template

Jamshedpur मोतीलाल पब्लिक स्कूल में IPTA का शिक्षक सम्मान समारोह आयोजित , 221 शिक्षकें हुए सम्मानित IPTA's Teacher Honor Ceremony organized in Motilal Public School, 221 teachers honored...

 


Jamshedpur (Nagendra) भारतीय गैर सरकारी शिक्षक संघ सह समाजसेवी संस्था IPTA द्वारा साकची स्थित मोतीलाल पब्लिक स्कूल में शिक्षक दिवस मनाया गया । इस अवसर पर  देश के सभी राज्यों से आए 221 शिक्षकों को IPTA के द्वारा सम्मानित किया गया । उक्त कार्यक्रम में दिल्ली, उत्तर प्रदेश, बिहार, झारखंड, बंगाल, उड़ीसा आदि जगहों  से आए हुए शिक्षकों ने भाग लिया। इस कार्यक्रम में लगभग 500 शिक्षकों के अतिरिक्त सम्मान दिया गया।  संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ परमानंद मोदी ने अपने संबोधन में  कहा कि हम लोग सभी राष्ट्र निर्माता हैं और एक गुरु भी हैं। 90% शिक्षा नीति को सुदृढ़ित करने में कहीं ना कहीं हम सभी निजी शिक्षकों का सहयोग है । अतः देश के 50 लाख प्लस निजी शिक्षकों के लिए शिक्षक सम्मान योजना अतिशीघ्र लागू हो और संविधान में भी हमारा एक एक्ट बने। 


भारत फेमस मोटू पतलू, ओगी, भाभी जी घर पर है के टीवी सीरियल में काम कर चुके  कॉमेडी एक्टर सौरभ चक्रवर्ती ने अपने कला के माध्यम से लोगो को भरपूर मनोरंजन किया । कार्यक्रम में डॉक्टर परमानंद मोदी, रंजीत श्रीवास्तव, डॉक्टर नथुनी सिंह, एस डी प्रसाद, अखिलेश कुमार, आनंद गौर, वकील कुमार, अशोक प्रसाद, आर् बी निराला ,रमेश शर्मा ,बबीता ठाकुर, संजीव श्रीवास्तव, अनामिका श्रीवास्तव, प्रेम दीक्षित, मोहम्मद ताहिर, हुसैन सुमित कुमार मिश्रा, जटाशंकर पांडे, जे एन दास, विनीत शाह, मुख्य अतिथि माननीय डीपी शुक्ला मोती लाल स्कूल सेक्रेटरी,आदि हजारों की संख्या में शिक्षक गण उपस्थित थे। श्रीमती सरबजीत कौर जो राजेंद्र विद्यालय साकची में 35 वर्षों तक शिक्षक के रूप में कार्यरत रहीं और सेवानिवृत्त हो गईं तथा श्रीमती जयंती सिंह जो राजेंद्र विद्यालय की पूर्व प्राचार्या थीं और सेवानिवृत्त हो गईं, के साथ-साथ कई अन्य शिक्षक और अतिथि भी वहां उपस्थित थे , जिन्हें सभी को पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया।



No comments:

Post a Comment

GET THE FASTEST NEWS AROUND YOU

-ADVERTISEMENT-

.